बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) यानी कि केआरके (KRK) अपने बेतुके बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी केआरके ने कुछ ऐसा किया जिससे यूजर्स इतने भड़क गए कि उन्हें घर सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग करने लगे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि केआरके को यूजर्स के इस तरह के गुस्से का शिकार होना पड़ा हो, ऐसा कई बार हो चुका है।
एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते ही ट्रोल हुए KRK, यूजर बोले- तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक तेरे घर पर होनी चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई से भारतीय जनता में जोश है और आम हो या खास हर कोई उनके पराक्रम की तारीफ कर रहा है। इस बीच केआरके ने एयर स्ट्राइक पर तंज कसते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स की वजह से केआरके को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया - 'पहली सर्जिकल स्ट्राइक उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में हुई और बीजेपी जीत गई। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले हुई, मोदी जी जीत जाएंगे।' केआरके यही नहीं रुके। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा - 'सरकार के मुताबिक हमारी सेना ने बालाकोट के जंगल में बने एक कैंप पर हमला किया, बहुत बढ़िया यह देखकर पाकिस्तान भी खुश होगा। जय हिंद।'
First #SurgicalStrike happened in jungles just before the UP elections and BJP won. #SurgicalStrike2 happened just before the elections and Modi Ji has won.
According to government Our forces did strike only one camp in the jungles of Balakot. Superb! Pakistan should also happy for this. Jai Hind!
— KRK (@kamaalrkhan) February 26, 2019
केआरके इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई। एक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा - 'हे मानव, तू इतना तिरस्कार होने के बाद कैसे जी ले रहा है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक तेरे घर पर होनी चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा - 'एक बम तेरे घर भी गिरा क्या भाई?'
एक बम तेरे घर भी गिर क्या भाई ?😂😂😂
— Aman (@desi_jatt99) February 26, 2019
— Aman (@desi_jatt99) February 26, 2019
इसके बाद एक और यूजर ने लिखा - 'तू तो अपना मुंह बंद रख कबाड़ी।' आपको बता दें, केआरके अक्सर अपने इस तरह के बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल भारत और पाकिस्तान दोनों की सीमाओं पर तनाव बना हुआ है।
— Aman (@desi_jatt99) February 26, 2019