हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि उसका हर एक किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। इसमें काम करने वाले हर अभिनेता ने फिल्म को ऑल टाइम फेवरेट बनाने में मदद की है। शोले फिल्म का नाम जब भी लिया जाता है तो अभिनेता जगदीप को जरूर याद किया जाता है। वही जगदीप जिन्होंने 'सूरमा भोपाली' का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। अपनी कला और बातों से लोगों को हंसाने वाले जगदीप की आज 89वीं बर्थ एनिवर्सरी है।
जगदीप का जन्म 29 मार्च 1939 को दतिया, मध्य प्रदेश में हुआ था। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में करीब 400 फिल्मों में काम किया। वैसे तो लोग उन्हें जगदीप के नाम से जानते थे, लेकिन ये उनका असली नाम नहीं था। उनका असल नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। हालांकि उनको कभी इस नाम से नहीं जाना गया।
3 of 6
जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'अफसाना' से की थी। कहते हैं कि इस फिल्म के लिए उनको फीस के तौर पर केवल छह रुपये मिले थे। उसके बाद उन्होंने फिल्म दो बीघा जमीन से कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा था। 1994 में आई फिल्म अंदाज अपना अपना और 1972 में अपना देश से एक अलग पहचान मिली। इसके बाद 1975 में आई फिल्म शोले ने जगदीप को एक अलग पहचान दी।
4 of 6
जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्दे पर जगदीप ने लोगों ने खूब गुदगुदाया, लेकिन उनकी असल जिंदगी काफी दर्द भरी थी। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया। एक इंटरव्यू के दौरान जगदीप ने बताया था कि उन्होंने पतंगें बनाने से लेकर साबुन तक बेचने का भी काम किया था। जगदीप ने बताया था कि एक बार एक शख्स चाइल्ड आर्टिस्ट के लिए सड़क पर बच्चे ढूंढ रहा था, तब उसने जगदीप को देखा।
5 of 6
जावेद जाफरी,जगदीप
- फोटो : सोशल मीडिया
उस शख्स ने जगदीप को मात्र तीन रुपये के लिए फिल्म में रख लिया। पहले उस फिल्म में कोई दूसरा चाइल्ड आर्टिस्ट था, जो कि अपना डायलॉग नहीं बोल पा रहा था। उसकी जगह जब जगदीप ने डायलॉग बोल दिया तो दोगुने रुपये मिले थे।