94वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुआ विवाद चर्चा में बना हुआ है। इस समारोह को होस्ट कर रहे क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिस वजह से विल स्मिथ भड़क गए और उन्होंने होस्ट क्रिस रॉक को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इस विवाद पर सोशल मीडिया पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। इतना ही नहीं, सेलेब्स भी इस पर बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अब सलमान खान ने विल स्मिथ और क्रिस रॉक के झगड़े पर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, सोमवार की शाम आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खान ने होस्टिंग और होस्ट को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान से सवाल किया गया कि क्या होस्ट को जोक्स मारने से पहले चीजों का ध्यान रखना चाहिए? इस पर अभिनेता ने जवाब में कहा, 'एक होस्ट होने के नाते आपको थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए। ह्यूमर सही होना चाहिए, लिमिट से ज्यादा नहीं।'
3 of 5
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सलमान खान, वरुण धवन, मनीष पॉल और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान के साथ मनीष पॉल और वरुण धवन भी मौजूद थे। वरुण धवन ने इस पर कहा, 'कभी-कभी ऐसे मजाक से लोगों को बुरा लग सकता है। इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।' मनीष पॉल फिल्मी दुनिया के पॉपुलर होस्ट हैं। उन्होंने कई इवेंट और रियलिटी शो को होस्ट किया है। इस पूरे मामले पर उनका कहना है, 'होस्ट हमेशा अपने आगे एक सीमा रखता है। लेकिन कभी-कभी चीजें काफी ज्यादा सेंसिटिव हो जाती हैं।'
4 of 5
मनीष पॉल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे मनीष पॉल ने कहा, 'पहले ह्यूमर खुलकर होता था। लेकिन आज के समय में चीजें सेंसिटिव हो गई हैं। मैं जब भी होस्टिंग करता हूं तो किसी को बुरा नहीं बोलता। सब चीजें आपके सेंस ऑफ ह्यूमर पर निर्भर करती हैं। एक राइटर ने स्क्रिप्ट में क्या लिखकर दिया है ये देखना एक आर्टिस्ट की जॉब होती है।'
5 of 5
सलमान खान, वरुण धवन, मनीष पॉल और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बार आईफा अवॉर्ड सेरेमनी 20-21 मई तक यास आइलैंड, अबु धाबी में होगी, जिसे सलमान खान और रितेश देशमुख एक साथ होस्ट करेंगे। आईफा में वरुण धवन, अनन्या पांडे, श्रेया घोषाल समेत कई सितारे परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। अनन्या पांडे भी पहली बार आईफा में परफॉर्म करेंगी।