बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स को लेकर कहा जाता है कि उन्हें जिंदगी में कोई संघर्ष नहीं करना पड़ता है। फिल्मों में उन्हें काम बहुत आसानी से मिल जाता है। लेकिन स्टार किड्स की कहानी यहां से शुरू नहीं होती। उनकी जिंदगी में संघर्ष से ज्यादा अलोचनाएं होती हैं, जो जिंदगीभर उनकी पीछा नहीं छोड़तीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी जिंदगी के उस राज से पर्दा उठाया है जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा।
पहली बार सामने आया श्रीदेवी की बेटी का दर्द, बोलीं- 'मैं अपनी मां और बहन की तरह नहीं दिखती इसलिए...'
एक वीडियो के जरिए खुशी कपूर ने बताया है कि उन्हें छोटी उम्र से ही अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। उनकी तुलना अक्सर उनकी मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर से की जाता है। इस वजह से वह खुद को कमजोर और असुरक्षित महसूस करती हैं।
खुशी ने कहा, 'लोग अब भी मजाक उड़ाते हैं। मैं शर्मीली और अजीब किस्म की हूं। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे बस एक वास्तविक व्यक्ति की तरह पहचानें। मैं अपनी मां श्रीदेवी और बहन जान्हवी कपूर की तरह नहीं दिखती हूं। इसलिए कभी-कभी, लोग इस ओर इशारा करते हैं और मेरा मजाक उड़ाते हैं। कभी-कभी इससे मेरे खाने और मेरे कपड़े पहनने के तरीके पर काफी असर पड़ता है।'
खुशी कहती हैं कि आत्मसम्मान के लिए उन्हें जूझना पड़ा। लेकिन फिर उन्होंने खुद से प्यार करना सीख लिया। वो कहती हैं, 'आपको खुद को बेहतर रखना सीखना होगा। मुझे लगता है कि इससे निपटने का तरीका यह है कि खुद को वहां से बाहर निकालें और जो भी करने का मन हो वह करें। मुझे लगता है कि लोग इसके लिए आपकी सराहना करेंगे।'
A post shared by Pearl Malik (@pearlmalik22) on
बता दें कि श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर अभी 19 साल की हैं। वह विदेश में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन की वजह से वह भारत वापस लौटआई हैं और इन दिनों वह मुंबई में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं।
विराट कोहली ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज, बताया क्यों नहीं किया था अनुष्का को प्रपोज