श्रीदेवी (Sridevi) की मौत से जुड़ा केरल डीजीपी पुलिस ऋषिराज सिंह ने जो दावा किया है उसने खलबली मचा दी है। ऋषिराज सिंह के दावे के बाद एक बार फिर से आम हो या खास हर किसी के मन में श्रीदेवी के निधन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हर कोई अब असमंजस में है। हर किसी के मन में एक बार तो इस दावे को जानकर सवाल उठ रहा है कि क्या सही में श्रीदेवी की मौत हादसा नहीं बल्कि एक हत्या थी? अब इस पूरे मामले पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) का बयान आ गया है।
2 of 5
sridevi boney kapoor
- फोटो : file photo
एक वेबसाइट से बात करते हुए बोनी कपूर ने इन सभी दावों को बकवास बताया है। बोनी कपूर ने कहा- 'मैं ऐसी बकवास बातों पर कोई भी जवाब नहीं देना चाहता हूं। वैसे भी ऐसी बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया जाना चाहिए। इस तरह की बातें आती रहेंगी। आप इन्हें रोक नहीं सकते हैं। यह किसी की कल्पना का हिस्सा मात्र है।' बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि कमरे में बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की जान चली गई।
3 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
केरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऋषिराज सिंह (DGP Rishiraj Singh) के दावे के बाद एक बार फिर यह मामला उठ गया है। 'केरल कौमुदी' अखबार में एक कॉलम में ऋषिराज ने यह बात लिखी। ऋषिराज के मुताबिक 'उन्होंने अपने दोस्त जो कि एक फॉरेंसिक डॉक्टर हैं उनसे इस बात का जिक्र किया था। उनका नाम उमादथन है। मेरे दोस्त अब इस दुनिया में नहीं हैं जो इस दावे की पुष्टि कर सकें।'
4 of 5
sridevi
- फोटो : file photo
मिस्टर सिंह ने अखबार में आगे लिखा- 'मेरे दोस्त और दिवंगत फॉरेंसिक डॉक्टर उमादथन ने बातचीत के दौरान श्रीदेवी की मौत का जिक्र हुआ था। उन्होंने मुझसे कहा था कि हो सकता है कि श्रीदेवी की हत्या हुई हो, आकस्मिक मौत नहीं। यह बात उन्होंने मुझे तब बताई जब मैंने जिज्ञासावश उनसे पूछा था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दावों को साबित करने के लिए कुछ तथ्यों को भी बताया।
5 of 5
Sridevi
- फोटो : file photo
इसके साथ ही लिखा- 'उनके अनुसार, एक व्यक्ति एक फुट गहरे पानी में कभी नहीं डूबेगा, चाहे उसने कितनी भी शराब क्यों ना पी हो। वह तभी डूबेगा जब कोई उसके दोनों पैरों को पकड़कर उसके सिर को पानी में डुबोए।'