'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 का शानदार आगाज हो चुका है। 24 अगस्त यानी सोमवार को सीनी टीवी पर अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो का प्रीमियर हुआ। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो को देखकर ऐसा लग रहा है कि कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 को अपना पहला करोड़पति मिलने वाला है। लेकिन आपको ये जानकर यह हैरानी होगी कि यह कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) दृष्टिहीन हैं। लेकिन इनके ज्ञान के आगे हर कोई फीका नजर आता है। सोनी टीवी ने इस प्रोमो से पता चलता है कि हिमानी ने 15 सवालों का जवाब देते हुए एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। इसके बाद वह शो का जैकपॉट प्रश्न खेल रही हैं, जो कि सात करोड़ का है।
KBC: दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला बनीं सीजन की पहली करोड़पति, क्या दे पाएंगी 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल का जवाब?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन