'सीरियल किसर' इमरान हाशमी का कहना है कि वो अपनी हर हिरोइन को किस कर-करके थक गए हैं। उन्होंने कहा कि वो ऐसी फिल्में करने के लिए मजबूत थे, जो उनकी 'सीरियल किसर' की इमेज के करीब हो। उन्होंने यह बात अपने हालिया इंटरव्यू में कही है। बता दें कि उनकी नई फिल्म चेहरे आ रही है। इमरान ने खुलासा किया कि उन्होंने खुद ही खुद को मजाक के तौर पर 'सीरियल किसर' का टैग दिया था, लेकिन यह फैल गया और इस बारे में मीडिया भी बात करने लगी फिर सबकुछ बदल गया।
इमरान ने कहा कि वो अपने करियर के शुरुआती 10 सालों से किस सीन वाली फिल्में कर रहे हैं। उन्होंने कहा, जब मैंने 2003 में फिल्मों में हिराइनों को किस करने की शुरुआत की तो उस वक्त यह चौंकाने वाला होता था कि एक इंसान अपनी सभी हिरोइनों को किस कर रहा है। यह चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, लंबे वक्त तक किस सीन वाली फिल्मों को करने के कारण इंडस्ट्री में इमरान हाशमी की छवि एक ऐसे अभिनेता की बन गई है, जो अपनी हर हिरोइन को किस करता है।
2 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
उन्होंने कहा कि आप ऐसे देश में थे जो स्क्रीन पर सेक्शुअलिटी दिखाने को लेकर काफी ऑब्सेसिव है। जैसे-जैसे वक्त बीता और मुझे एहसास हुआ कि मैं स्क्रीन पर किस कर-करके थक गया हूं।
3 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि ये सीन करके मुझे एहसास हुआ कि मैं बीमार हो रहा हूं। इमरान ने कहा कि मेरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही थी, लेकिन मुझे लग रहा था कि मुझमें एक अभिनेता है जो और कुछ चाहता है।
4 of 5
इमरान हाशमी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इमरान ने कहा कि इंडस्ट्री में उनकी रचनात्मकता की पूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने कहा, मैं ऐक्टर के तौर पर मच्योर हो रहा हूं, लेकिन ऐसी कहानियों को चुनने के लिए मजबूर हूं। क्योंकि हमारी इंडस्ट्री में हर चीज की जिरॉक्स कॉपी चाहते हैं और यही वर्क करता है।
5 of 5
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी
- फोटो : Instagram
इमरान ने कहा कि फैंस ने 'शंघाई' और 'टाइगर्स' जैसी फिल्मों में मेरे काम को पसंद किया है। मैं पहले ऐसे वर्क से दूर था। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले इमरान हाशमी ने खुलासा किया था कि वो टाइगर 3 फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि सलमान खान के साथ काम करना मेरा सपना है, लेकिन मैंने इस फिल्म के लिए शूटिंग नहीं की है। मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं।