अपनी खूबसूरत फिट बॉडी के लिए हमेशा चर्चाओं में बनी रहने वाली कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके सबको चौंका दिया है। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कटरीना ने फैंस को बताया कि उन्होंने अपने 10 साल पुराने जिम को बाय-बाय कर दिया है।
कटरीना के फैंस को अगर यह लग रहा है कि अब वो कभी जिम नहीं करेंगी तो आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल कटरीना का जिम दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा है। कटरीना और उनकी फिटनेस ट्रेनर यासमीन कराचीवाला ने इंस्टाग्राम पर एकसाथ एक फोटो शेयर की है।
इस फोटो में दोनों जिम में बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी। कटरीना ने लिखा है- बाय-बाय जिम। 10 साल के बाद हम नए जगह जा रहे हैं।
बता दें, यासमीन सेलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। यासमीन के जिम में कटरीना के अलावा आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण भी आती हैं। कटरीना उनके इस फिटनेस स्टूडियो में पिछले 10 साल से जा रही हैं लेकिन यासमीन अब अपना स्टूडियो नई जगह बना रही हैं।
फिलहाल कटरीना फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म से कटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी बहन के साथ फनी डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।