एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। कटरीना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में वह कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बता दें कि यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में इस फिल्म के मेकर्स ने स्टारकास्ट और क्रू के लिए हैलोवीन पार्टी रखी। इस दौरान कटरीना पॉपुलर डीसी कॉमिक्स कैरेक्टर हार्ले क्विन के लुक में तैयार हुई। दिलचस्प बात यह है कि इस दौरान कटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने उनका शानदार निर्देशन किया। इसकी झलक कटरीना के सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।
Katrina-Vicky Kaushal: कटरीना कैफ के लिए निर्देशक बने विक्की कौशल, यूजर्स बोले- 'आपका जवाब नहीं'
आपको बता दें कि फिल्म 'फोन भूत' में कटरीना के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी लीड रोड प्ले करते नजर आएंगे। कटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह हार्ले क्विन के कॉस्ट्यूम में नजर आ रही हैं और फोटोशूट के दौरान विक्की कौशल उनकी पूरी मदद करते नजर आ रहे हैं। विक्की कौशल वीडियो में कटरीना को डायरेक्शन देते हुए और पोज बताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कैटरीना भी पति के डायरेक्शन को पूरी तर फॉलो करती दिख रही हैं।
Qala: इरफान के बेटे बाबिल की पहली फिल्म रिलीज को तैयार, ओटीटी, रिलीज डेट और कहानी की ये है पूरी जानकारी
इस वीडियो को शेयर करते हुए कटरीना ने कैप्शन में लिखा है, 'जब हसबैंड डायरेक्टर बन जाए।' वीडियो में कटरीना का का लुक काफी शानदार लग रहा है। दो चोटी और स्कर्ट में वह बेहद क्यूट लग रही हैं। फैंस को भी कटरीना का लुक काफी पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स विक्की कौशल और कटरीना के बीच की बॉन्डिंग की भी जमकर तारीफें कर रहे हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स कटरीना और विक्की के इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। लोग कटरीना और विक्की की क्यूटनेस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'विक्की इज द क्यूटेस्ट'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों के अंदाज का जवाब नहीं।' एक यूजर ने लिखा, 'लाजवाब कैप्शन।' बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 9 दिसंबर, 2021 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों कपल गोल सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
Mister Mummy: मुश्किल में फंसी रितेश-जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी’, निर्माताओं पर लगा स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप