बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपनी फिल्म 'मिस्टर मम्मी' के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब कोलकाता के एक निर्माता आकाश चटर्जी ने आरोप लगाया है कि 'मिस्टर मम्मी' के निर्माताओं ने उनकी फिल्म की कहानी और अवधारणा चुरा ली है। आकाश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है।
Mister Mummy: मुश्किल में फंसी रितेश-जेनेलिया की ‘मिस्टर मम्मी’, निर्माताओं पर लगा स्क्रिप्ट चोरी करने का आरोप
आकाश चटर्जी मशहूर बंगाली फिल्म निर्देशक अग्निदेव चटर्जी के बेटे हैं। आकाश चटर्जी ने 'मिस्टर मम्मी' के निर्माता के खिलाफ साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है। आकाश ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई सारे स्क्रीनशॉट शेयर कर आरोप लगाया कि शाद अली द्वारा निर्देशित 'मिस्टर मम्मी' की कहानी को फिल्म के निर्माताओं के साथ साझा की गई उनकी स्क्रिप्ट से कॉपी किया गया है।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत के निशाने पर आए बॉलीवुड के आइटम नंबर्स, तंज कसते हुए बुलाया 'अश्लील और घटिया'
आकाश चटर्जी ने दावा किया कि 2019 में वह फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आए थे। कहानी एक ऐसे युवक की थी जो रहस्यमय तरीके से गर्भवती हो जाता है। आकाश ने उस समय 'मिस्टर मम्मी' के निर्माताओं के साथ इस कहानी को साझा किया था और वे इससे काफी प्रभावित हुए थे। आकाश ने अपनी कहानी का शीर्षक 'विकी पेट से' रखा और वह आयुष्मान खुराना को मुख्य भूमिका में लेना चाहते थे। लेकिन इसके बाद निर्माता की ओर से आगे कोई पहल नहीं की गई। अब, रितेश और जेनेलिया-स्टारर 'मिस्टर मम्मी' के ट्रेलर को देखने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि यह तीन साल पहले उनकी द्वारा सुनाई गई कहानी के समान है और उनका दावा है कि इस फिल्म की कहानी को चोरी किया गया है।
Katrina Kaif Trolled: 'खूबसूरती बर्बाद कर ली', कटरीना का लुक देख हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर यूं उड़ाया मजाक

आकाश का कहना है कि उन्होंने 'विक्की पेट से' की स्क्रिप्ट स्क्रीनप्ले राइटर्स एसोसिएशन को सौंप दी थी और अब जरूरत पड़ने पर वह कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। वह पहले ही अपने वकील से बात कर चुके हैं जो संयोग से आकाश की पटकथा के सह-लेखक हैं। आकाश ने इस बात पर भी जोर दिया कि वह कोई पैसा नहीं चाहते। वह सिर्फ 'मिस्टर मम्मी' के साथ खुद का नाम जोड़ना चाहते हैं। बता दें कि शाद अली द्वारा निर्देशित 'मिस्टर मम्मी' 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Palak Muchhal Wedding: इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन