बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में कार्तिक ने करीबन शर्टलेस फोटो शेयर की है। वहीं इसके साथ ही एक मजेदार कैप्शन भी दिया है।
इंस्टाग्राम पर टी- शर्ट उतारते नजर आए कार्तिक आर्यन, खुद को बताया- वेजिटेरियन लड़का
दरअसल फोटो में कार्तिक आर्यन एक सफेद टी शर्ट उतारते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में कार्तिक आर्यन के एब्स साफ साफ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ ही फोटो कैप्शन भी कार्तिक ने काफी डिफरेंट और अट्रेक्टिव दिया है।
इस फोटो को पोस्ट करते हुए कार्तिक ने कैप्शन लिखा है- वेजिटेरियन लड़का। इसके साथ ही एक इमोजी का भी इस्तेमाल उन्होंने किया है। फोटो पोस्ट करने के साथ ही फैंस ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
बता दें कि कार्तिक का नाम फिलहाल सारा अली खान से जोड़ा जा रहा है। दोनों ने पिछले दिनों ही इम्तियाज अली की फिल्म 'आज कल' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म के सेट से भी दोनों की तस्वीरें सामने आती रही हैं । अब दोनों का नया वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
सोमवार को कार्तिक और सारा को एक साथ लखनऊ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया । इस दौरान गुड बाय बोलते हुए दोनों ने एक-दूसरे को दो बार गले लगाया । दोनों को आस-पास खड़े फैंस भी देखते रहे । बता दें कि कार्तिक और सारा ने कभी अपने रिलेशन को कंफर्म नहीं किया है ।
A post shared by Masala ए Bollytalks (@masala__bollytalks) on