बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'फ्रेडी' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 'फ्रेडी' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। 'फ्रेडी' के बाद अभिनेता अब अपनी अगली फिल्मों की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच कार्तिक आर्यन ने साउथ फिल्मों में डेब्यू करने का खुलासा किया है। इसके साथ ही एक्टर ने बताया है कि वे किन भाषाओं की फिल्मों में काम करना चाहते हैं।
Kartik Aaryan: साउथ फिल्मों में डेब्यू की तैयारी में हैं कार्तिक! बताया कौन सी मूवीज में करना चाहते हैं काम
साउथ फिल्म में डेब्यू करने की इच्छा
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैं किसी भी भाषा की फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हूं, लेकिन यह बात पूरी तरह से फिल्म की स्क्रिप्ट पर निर्भर करती है। अगर, अपनी पसंद की बात करूं तो मैं तेलुगू या तमिल फिल्मों में काम करना चाहता हूं। मैं फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए फिल्ममेकर्स को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि फिल्म में कोई और मुझसे बेहतर भूमिका नहीं निभा सकता था।'
यह भी पढ़ें: OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, तापसी और रणदीप हुड्डा का चलेगा जादू
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं। कार्तिक आर्यन ने कहा कि वे हमेशा से ही नंबर वन एक्टर बनना चाहते थे और बॉलीवुड में अपने दम पर खुद के लिए एक अलग जगह बनाना चाहते थे। वे फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनना चाहते हैं। कार्तिक का मानना है कि वे उस मुकाम तक पहुंच रहे हैं, जहां वह खुद को देखना चाहते थे। आने वाले साल में लोग सिर्फ उन्हीं को पर्दे पर देखेंगे।
यह भी पढ़ें: The Kapil Sharma Show: कपिल के शो में सिद्धू के बाद छिनने जा रही अर्चना सिंह की कुर्सी, आखिर किससे है खतरा?
कार्तिक की आने वाली फिल्में
हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक स्टारर 'फ्रेडी' अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा रही है। अभिनेता की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे फिल्म 'शहजादा', 'सत्यप्रेम की कथा', 'आशिकी थ्री' और 'कैप्टन इंडिया' में नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar: फिल्म 'बेल बॉटम' को पाकिस्तान विरोधी बताने पर फूटा अक्षय कुमार का गुस्सा, बोले- यह सिर्फ एक...