फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Swara Bhasker recalled 2019 Ayodhya verdict she called her muslim friends said sorry to shahrukh and salman

स्वरा भास्कर: शाहरुख-सलमान से क्यों मांगी माफी? राम मंदिर पर अभिनेत्री ने दिया बड़ा बयान; वीडियो वायरल

Thu, 17 Sep 2026 03:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

Swara Bhaskar On Ram Janmabhoomi Verdict: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में राम जन्मभूमि फैसले पर अपनी राय रखी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस फैसले से वह नाखुश थीं। एक्ट्रेस का यह वीडियो वायरल होते ही यूजर्स उनका जमकर विरोध कर रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Swara Bhasker recalled 2019 Ayodhya verdict she called her muslim friends said sorry to shahrukh and salman
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2019 में लिए गए राम जन्मभूमि के एतिहासिक फैसले की चर्चा आए दिन सुर्खिंयों में रहती है। इस फैसले पर अब बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने भाव व्यक्त किये हैं। एक्ट्रेस ने  बताया कि इस फैसले के बाद उन्होंने अपने कई मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी। 

विज्ञापन


फैसले पर क्या बोलीं स्वरा? 
अभिनेत्री स्वरा भास्कर हाल ही में मिड नाइट नाम के एक पॉडकास्ट पर पहुंची थीं। इस दौरान 2019 में हुए राम जन्मभूमि फैसले पर उन्होंने कहा, ‘यह फैसला आने के बाद मैं बहुत दुखी थी। मैंने शाहरुख से लेकर सलमान सर तक अपने सभी मुसलमान दोस्तों को फोन किया और कहा कि एक हिंदू होने के नाते, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मुझे बहुत खेद है, मुझे बहुत शर्म आ रही है और मैं इससे सहमत नहीं हूं। मैं इस फैसले से काफी अपसेट थी।’

विज्ञापन

Swara Bhasker recalled 2019 Ayodhya verdict she called her muslim friends said sorry to shahrukh and salman
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram @swarabhasker

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं स्वरा
स्वरा भास्कर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राम जन्मभूमि पर इस वीडियों में दिए गए बयान के लिए कई यूजर्स उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं।

  • एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से नाराज थीं। कभी-कभी मुझे सच में उनके लिए बुरा लगता है, वह दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती रहती हैं, काम पाने की उम्मीद में, लेकिन किसी से किसी तरह का काम कभी नहीं मिलता।'
  • वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘स्वरा को राम जन्मभूमि के फैसले पर दुख हुआ। हमें भी स्वरा के लिए दुख है। उन्होंने अदालत का आदेश देखा। हमने राम को देखा। केवल पुण्यात्माएं ही उन्हें देख सकती हैं।’ 
  • एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उन्हें राम मंदिर और उस पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शर्म आती है इसलिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सभी खानों से सहानुभूति पाने की कोशिश की। लेकिन क्या उन्होंने उनसे सहानुभूति मांगी? वह खुद को बहुत महान महिला समझती हैं। उन्हें एनआरसी, सीएए या बीएनएसएस के बारे में कुछ नहीं पता और फिर भी बड़ी-बड़ी बातें करती हैं। क्या आपने कभी किसी गैर-हिंदू को, चाहे उसकी शादी किसी हिंदू से हुई हो या नहीं, यह कहते सुना है कि उसे यहां-वहां मस्जिद के निर्माण पर शर्म आती है?'

Swara Bhasker recalled 2019 Ayodhya verdict she called her muslim friends said sorry to shahrukh and salman
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram @swarabhasker

क्या था राम जन्मभूमी का फैसला?

  • कई साल से राम जन्म भूमि पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय में काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। 
  • 9 नवंबर, 2019 को, सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों की पीठ ने सर्वसम्मति से विवादित भूमि को राम मंदिर के निर्माण के लिए आवंटित कर दिया।
  • न्यायालय ने सरकार को सुन्नी केंद्रीय वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिए पांच एकड़ वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।
  • इस फैसले से लंबे समय से चले आ रहे स्वामित्व विवाद का कानूनी अंत हो गया।
विज्ञापन

Swara Bhasker recalled 2019 Ayodhya verdict she called her muslim friends said sorry to shahrukh and salman
फहाद अहमद और स्वरा भास्कर  - फोटो : सोशल मीडिया

फरवरी 2023 में किया शादी का खुलासा 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो स्वरा भास्कर ने फहाद अहमद संग जनवरी 2023 में शादी के लिए अदालत में अपील की थी। इसके बाद 16 फरवरी 2023 को परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपना विवाह पंजीकृत कराया। सितंबर 2023 में स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया।

Swara Bhasker recalled 2019 Ayodhya verdict she called her muslim friends said sorry to shahrukh and salman
स्वरा भास्कर, पद्मावत - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पद्मावत' पर दिए बयान पर मचा विवाद
  • बीते दिनों स्वरा भास्कर ने फिल्म 'पद्मावत' की कहानी पर आपत्ति जताते हुए बयान दिया था।
  • स्वरा ने फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर बात करते हुए तर्क दिया कि जौहर को सम्मान के काम के तौर पर दिखाने से दुष्कर्म पीड़िताओं के बीच गलत संदेश जा सकता है।
  • उन्होंने सवाल किया था कि क्या महिलाओं की पवित्रता को उनकी जान से ज्यादा कीमती माना जाना चाहिए?
  • इस बयान के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। 
  • इस विवाद के कुछ दिनों बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई दी थी। 
  • उन्होंने बताया था कि उनके बयान तो तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। 
  • इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह सिर्फ महिलाओं का समर्थन कर रही थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed