फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   priyanka chopra shares husband Nick Jonas Birthday celebration glimpse

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस: देसी गर्ल ने हमसफर के लिए लिखा खास पोस्ट; पापा के साथ रिहर्सल करती दिखीं बेबी मालती

Thu, 17 Sep 2026 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Sep 2026 03:24 PM IST
सार

Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति सिंगर निक जोनस के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

विज्ञापन
priyanka chopra shares husband Nick Jonas Birthday celebration glimpse
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस-मालती - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकी सिंगर-एक्टर निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाया। आज गुरुवार को ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने पति के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर किए हैं। साथ ही एक वीडियो है, जिसमें बिटिया मालती के साथ निक सिंगिंग रिहर्सल करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

रोमांटिक तस्वीर के साथ दी बधाई
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, पति निक को किस करती नजर आ रही हैं। दोनों रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। एक तस्वीर में खूबसूरत लोकेशन की झलक है। यह जगह प्राकृतिक नजारों के बीच है। एक तस्वीर में निक किसी रेस्तरां में बैठे दिख रहे हैं। एक में यात्रा करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

priyanka chopra shares husband Nick Jonas Birthday celebration glimpse
निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियंका ने लिखा- 'बेशुमार प्यार है गागा'
तस्वीरों की एक सीरीज साझा करते हुए प्रियंका ने प्यारा सा नोट भी लिखा है। देसी गर्ल ने कैप्शनन लिखा है ,'उस इंसान को जन्मदिन की बधाई, जो हर दिन हमारे सारे सपने सच करते हैं। हम आपको बेशुमार प्यार करते हैं, गागा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


विज्ञापन

priyanka chopra shares husband Nick Jonas Birthday celebration glimpse
निक जोनस-मालती - फोटो : इंस्टाग्राम

पापा के साथ गाने की प्रैक्टिस करती दिखीं मालती
प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें निक जोनस और बेबी मालती नजर आ रहे हैं। निक जोनस म्यूजिक दे रहे हैं और मालती कुछ गाने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका और निक की बिटिया मालती का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ प्यारी सी आवाज गूंज रही है। प्रियंका के पोस्ट पर फैंस भी बधाई दे रहे हैं। साथ ही हुमा कुरैशी और आजे महवश समेत कई सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed