फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Toronto Film Festival: Richie Mehta Movie Phoolan premiered at TIFF and gets standing ovation

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल: 'फूलन' का इंटरनेशनल प्रीमियर; दस्यु सुंदरी की फिल्म को समारोह में मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Thu, 17 Sep 2026 02:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 17 Sep 2026 02:38 PM IST
सार

Toronto Film Festival: रिची मेहता की फिल्म 'फूलन' को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। इंटरनेशनल प्रीमियर के दौरान इसे स्टैंडिंग ओवेशन मिला। 

विज्ञापन
Toronto Film Festival: Richie Mehta Movie Phoolan premiered at TIFF and gets standing ovation
फिल्म 'फूलन' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबल के बीहड़ों से निकलकर संसद तक का सफर तय करने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म 'फूलन' टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में छा गई। कनाडाई फिल्ममेकर रिची मेहता निर्देशित इस फिल्म का समारोह में प्रीमियर हुआ। इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

विज्ञापन

Toronto Film Festival: Richie Mehta Movie Phoolan premiered at TIFF and gets standing ovation
फूलन - फोटो : साभार@imdb

थिएटर में गूंजी तालियां
कनाडाई फिल्म निर्माता-निर्देशक रिची मेहता की फिल्म 'फूलन' का वर्ल्ड प्रीमियर 16 सितंबर 2026 को 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2026) में हुआ। फूलन के जीवन पर आधारित फिल्म देख लोग भावुक हो गए। दो हजार से अधिक दर्शकों की मौजूदगी में फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। 
इस फिल्म को फेस्टिवल के 'स्पेशल प्रेजेंटेशन' सेक्शन के तहत मशहूर 'प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर' में दिखाया गया।

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Toronto Film Festival: Richie Mehta Movie Phoolan premiered at TIFF and gets standing ovation
टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में 'फूलन' दिखाई गई - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की स्टारकास्ट
इस हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म में स्नेहा कुमारी ने फूलन देवी का किरदार निभाया है। अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी और देव दत्त बुढोलिया भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं।
'फूलन' फिल्म फूलन देवी की आत्मकथा, 'आई, फूलन देवी- द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन' पर आधारित है। यह फिल्म उनके जीवन के एक अहम 48 घंटों पर केंद्रित है, जब उन्हें लगभग 2,000 हथियारबंद लोगों के एक समूह ने घेर लिया था।

राइज एंड फॉल सीजन 2: रियलिटी शो में स्वरा भास्कर की एंट्री पक्की; जानें और कौन-कौन से सितारे करेंगे शिरकत?

विज्ञापन

फूलन पर रिची मेहता
फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बारे में बात करते हुए, राइटर-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रिची मेहता ने कहा कि वे फूलन देवी से जुड़ी लोक-कथाओं से आगे बढ़कर, उस मशहूर हस्ती के पीछे के असली इंसान को जानना और दिखाना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'फूलन देवी की कहानी ऐसी है, जिसे ईमानदारी और बिना किसी समझौते के सुनाया जाना चाहिए। मैं फूलन की जिंदगी के एक खास हिस्से की ओर आकर्षित हुआ। मुझे यह बहुत जरूरी लगा कि उनके असल व्यक्तित्व को सामने लाया जाए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed