विवादित फिल्म
पद्मावत की बंपर कमाई के बावजूद करणी सेना का गुस्सा कम नहीं हो रहा। फिल्म की सफलता की तुलना करणी सेना ने सनी लियोन से कर डाली और फिल्म के आपत्तिजनक सीन गिनाए, जिनके बारे में उनका कहना है कि ऐसे सीन राजपूतों की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।
2 of 7
karni sena
- फोटो : G. pal
विवाद, बवाल और विरोध के बीच पद्मावत की बंपर कमाई को लेकर पूछे गए सवाल पर करणी सेना ने कुछ ऐसा जवाब दिया। ये पूछे जाने पर कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई भी मिल रही है और बाहर अच्छा समर्थन मिल रहा है तो करणी सेना कहती है कि "ये भारत है, यहां तो सनी लियोनी को भी समर्थन मिल जाता है।
फिल्म पद्मावत की रिलीज का विरोध करते हुए करणी सेना ने कहा है कि यदि उन लोगों को 'पद्मावत' फिल्म के अधिकार सौंपने के लिए भंसाली राजी होते हैं तो वह इस फिल्म को बनाने पर हुए खर्च का भुगतान करने को तैयार हैं। साथ ही करणी सेना ने देश में विरोध के दौरान हुईं हिंसक घटनाओं में शामिल न होने की बात भी कही है।
मामले को सुलझाने के लिए पंडित श्री श्री रविशंकर ने मध्यस्थता करने की कोशिश की। जयपुर कॉलेज के प्रिसिंपल और रिटायर्ड इतिहास प्रोफेसर को बेंगलुरु में फिल्म देखने के लिए बुलाया। दोनों ने ही फिल्म देखने के बाद दावा किया था कि इसका इतिहास से कुछ लेना देना नहीं है और किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत नहीं होती।
करणी सेना के प्रवक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा कि वो इस बात से सहमत नहीं है। साथ ही सवाल भी उठाया कि अगर दोनों ही लोगों ने फिल्म पर आपत्ति जता दी होती तो क्या भंसाली फिल्म की रिलीज़ रोक लेते? पद्मावत में अभी भी कई आपत्तिजनक सीन हैं, जिनका इतिहास में कहीं भी जिक्र नहीं मिलता, जो भावनाएं आहत करते हैं।