{"_id":"5bb4ae8b867a551e605c90dc","slug":"kareena-kapoor-son-taimur-ali-khan-photo-with-his-grand-mother-krishna-raj-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तैमूर को नहीं पता कि इस दुनिया से चली गईं हैं उनकी परनानी, कृष्णा राज कपूर ने देख लीं तीन पीढ़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तैमूर को नहीं पता कि इस दुनिया से चली गईं हैं उनकी परनानी, कृष्णा राज कपूर ने देख लीं तीन पीढ़ियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 05:27 PM IST
विज्ञापन
taimur
हाल ही में कपूर खानदान की एक पीढ़ी का अंत हो गया । राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है । कृष्णा के फ्यूनरल में बॉलीवुड का हर दिग्गज एक्टर पहुंचा था । फ्यूनरल की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें करीना कपूर का रो-रोकर बुरा हाल था ।
taimur
करीना के साथ उनके पति सैफ अली खान भी कृष्णा के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे । लेकिन तैमूर कहीं नजर नहीं आए । अब कृष्णा राज कपूर के निधन के दो दिन बाद तैमूर की एक तस्वीर सामने आई है । इसमें वो अपनी परनानी यानी कृष्णा की गोद में खेलते हुए नजर आ रहे हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by Something Haute (@somethinghauteofficial) on
krishna raj kapoor
जब तक कृष्णा जीवित थीं, ये तस्वीर कभी सामने नहीं आई । अब उनके निधन के बाद तैमूर की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । दरअसल, ये फोटो करिश्मा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है । फोटो में करिश्मा के दोनों बच्चे कियान और समायरा भी हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by B O L L Y W O O D F A N S (@bollywoodfantube) on
विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor and krishna kapoor
कृष्णा ने अपने सामने तीन पीढि़यों को देखा है । फिलहाल तैमूर इस खानदान के सबसे छोटे सदस्य हैं । रणबीर कपूर भी अपनी दादी को बेहद प्यार करते थे । जब उनका अंतिम संस्कार हुआ तब रणबीर अपने पिता ऋषि कपूर के साथ अमेरिका में थे ।
विज्ञापन
raj kapoor and krishna kapoor
ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा के निधन के दो दिन पहले ही इलाज करवाने के लिए अमेरिका गए थे । उनके लिए बीच में इलाज छोड़कर आना मुमकिन नहीं था । रणबीर की जगह उनकी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट फ्यूनरल में पहुंची थीं । जब तक कृष्णा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार नहीं हो गया तब तक आलिया और रणबीर वीडियो कॉल पर रहे ।