करीना कपूर के बेटे तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं उनकी फोटो वायरल हो जाती हैं। इस बार तैमूर अपनी मां की गोद में नजर आए। ये फैंस के लिए बोनस था। तैमूर के साथ करीना भी स्पॉट हुईं। कभी-कभी ही तैमूर अपनी मां की गोद में दिखाई देते हैं।
कैमरे को देख मां करीना को तैमूर पर आया प्यार, Kiss करते हुए फोटो वायरल
रविवार को करीना तैमूर को लेकर अपनी मां बबीता के घर पहुंची। तैमूर को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो अभी-अभी सो कर उठा है। इसी वजह से वो उतना एक्टिव नहीं था जितना हमेशा रहता है।
kisssyyyy💋😘 #kareenakapoorkhan #taimuralikhan
A post shared by Kareena kapoor khan 🔹 (@kareena_kapoor_khan_begum) on
तैमूर भले ही सुस्त थे लेकिन उनकी 'पॉवरफुल' टीशर्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। टीशर्ट की तरह करीना ने अपने बेटे तैमूर को भी सबसे पॉवरफुल स्टारकिड बना दिया है।
A post shared by Kareena Kapoor Arab Fan Club ❁ (@kareenakapoor.arabiic) on
इस बार तैमूर ने ब्लैक कलर के जूते भी पहने हुए थे। जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं करीना ने स्ट्रिप्ड टीशर्ट और ब्लू पैंट के साथ सिल्वर कलर के जूते पहने हुए थे। जो उनकी पैंट से बार-बार छिप रहे थे।
हाल ही में रणधीर कपूर ने अपने नाती को लेकर कहा था, 'मैं जब भी सुबह न्यूजपेपर खोलता हूं तो मुझे तैमूर की तस्वीर दिख जाती है। अब तो तैमूर की मेड भी फेमस हो गई है। तैमूर भी मीडिया के अटेंशन को एंज्वॉय करने लगा है।'