फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गे लव स्टोरी' फिल्म बनाना चाहते हैं करण जौहर, बोले- 'पहले इस फिल्म को पूरा कर लूं'

Fri, 25 Jan 2019 09:56 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 25 Jan 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
karan johar wants to direct film on homosexuality
करम जौहर

फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। पहले वो अपने टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए थे। तो वहीं उन्होंने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से जुड़ी चौंकाने वाली बात शेयर की थी। अब खबर है कि वह जल्द ही ‘गे लव स्टोरी’ लेकर आने वाले हैं।

 

karan johar wants to direct film on homosexuality
करण जौहर

एक मैग्जीन को दिए अपने इंटरव्यू में करण जौहर ने खुलासा किया कि वह फिल्म बहुत जल्द गे लव स्टोरी फिल्म पर काम शुरू करेंगे। लेकिन उनका कहना है कि अगर कोई इस तरह की स्टोरी का निर्देशन करने को कहता है तो वह ना नहीं करेंगे। दरअसल, हाल ही में दावोस में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में भी करण जौहर भी शामिल हुए थे। इस दौरान वह यहां भी इस बात का जिक्र करने में पीछे नहीं रहे थे। 

karan johar wants to direct film on homosexuality
d - फोटो : getty images

यहां उन्होंने एलजीबीटीक्यू के समुदाय से संबंधित सेशन पर बोली गई बातों को पसंद किया। इसके बाद करण ने कहा था कि वह होमोसेक्शुएल लव स्टोरी बनाना चाहते हैं। लेकिन करण ने अभी स्टारकास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। फिलहाल करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म तख्त के लिए बिजी हैं। इसके बाद वह इस पर ध्यान देने की बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar wants to direct film on homosexuality
karan johar

इससे पहले उन्होंने अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल को लेकर कहा था कि जो लड़की किसी सच्चे लड़के के प्रस्ताव को स्वीकार ना करे उसे मर जाना ही चाहिए। दरअसल, उन्होंने ये बात फिल्म में अनुष्का शर्मा किरदार को लेकर कही जिसमें उन्हें कैंसर इसीलिए हो जाता है क्योंकि वह एक अच्छे लड़के के प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती है। करण जौहर यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने जोर देकर कहा कि ये किरदार और इसका अंत उन्होंने जानबूझकर ऐसा लिखा क्योंकि फिल्ममेकर भी भगवान होता है।

विज्ञापन
karan johar wants to direct film on homosexuality
karan johar - फोटो : Instagram

करण जौहर के इस इंटरव्यू को लेकर चारो तरफ हंगामा मचा हुआ है। ट्विटर पर यूजर्स ने करण जौहर को मानसिक रूप से बीमार भी बताया और उनके महिलाओं को लेकर इस नजरिए की तीखी आलोचना भी की। वहीं, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हटने पर करण जौहर ने भी राहत की सांस ली है। करण जौहर ने कहा था कि 'मुझे जब पता चला कि दोनों पर से बैन हटा दिया गया है तो मुझे बहुत खुशी हुई। मेरे लिए ये काफी राहत की बात है और मैं धन्यवाद देता हूं। '

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed