फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर आए यूजर्स के निशाने पर, बोले थे- 'लड़की प्रेम प्रस्ताव ना माने तो उसे मर जाना चाहिए'

Fri, 25 Jan 2019 09:31 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 25 Jan 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
karan johar new controvarsy commenting on girls
Karan Johar

अगर कोई लड़की किसी लड़के के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार न करें तो क्या उसे मर जाना चाहिए।  मशहूर फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर के लिए डिजिटल दुनिया में इस सवाल का जवाब देना मुश्किल हो रहा है। दरअसल करण जौहर ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को निजी जिंदगी से प्रेरित बताया।

karan johar new controvarsy commenting on girls
Karan Johar and Anushka
उन्होंने कहा कि फिल्म में अनुष्का शर्मा के किरदार को कैंसर इसीलिए हो जाता है क्योंकि वह एक अच्छे लड़के के प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती है। करण जौहर यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने जोर देकर कहा कि ये किरदार और इसका अंत उन्होंने जानबूझकर ऐसा लिखा क्योंकि फिल्ममेकर भी भगवान होता है।

 
karan johar new controvarsy commenting on girls
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विवाद पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
करण जौहर के इस इंटरव्यू को लेकर डिजिटल दुनिया में हंगामा मचा हुआ है। ट्विटर पर यूजर्स ने करण जौहर को मानसिक रूप से बीमार बताया और उनके महिलाओं को लेकर इस नजरिए की तीखी आलोचना भी की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar new controvarsy commenting on girls
Karan Johar with PM - फोटो : Amar Ujala

इससे पहले करण जौहर के शो कॉफी विद करण में क्रिकेटर्स के एल राहुल और हार्दिक पांड्या के बयानों को लेकर बवाल मच चुका है और दोनों को भारतीय क्रिकेट टीम से निलंबित तक कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के दौरान करण जौहर को इसीलिए उनसे दूर भी रखा गया। मामला बढ़ता देख इस शो को लेकर करण जौहर ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और इसी के बाद दोनों क्रिकेटर्स का निलंबन रद्द हुआ।

विज्ञापन
karan johar new controvarsy commenting on girls
karan johar

बता दें कि अब जब हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर से निलंबन हट गया है तो करण जौहर ने भी राहत की सांस ली है। सीएनबीसी टीवी 18 के एक कार्यक्रम में करण जौहर ने कहा कि 'मुझे जब पता चला कि दोनों पर से बैन हटा दिया गया है तो मुझे बहुत खुशी हुई। मेरे लिए ये काफी राहत की बात है और मैं धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि दोनों को एक और मौका मिलना चाहिए। मुझे खुशी हुई है कि क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक चांस दिया है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed