फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Popular Bengali actor Kharaj Mukherjee And wife stuck in flood hit Nepal

नेपाल बाढ़ त्रासदी: नेपाल बाढ़ में फंसे एक्टर खराज मुखर्जी; शूटिंग के सिलसिले में गए थे; कैसे लौटेंगे देश?

Thu, 27 Aug 2026 05:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 05:20 PM IST
सार

Nepal Floods: नेपाल में बुधवार को आई बाढ़ के बाद देश में हालात भयावह हैं। मशहूर बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी भी वहां फंसे हैं। वे शूटिंग के सिलसिले में नेपाल गए थे।

विज्ञापन
Popular Bengali actor Kharaj Mukherjee And wife stuck in flood hit Nepal
खराज मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाढ़ में आई विनाशकारी बाढ़ में बंगाली अभिनेता खराज मुखर्जी भी फंस गए हैं। उनकी पत्नी प्रतिभा भी साथ हैं। उनके परिवार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बंगाली एक्टर खराज मुखर्जी 'कहानी' और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, एक्टर सुरक्षित हैं। 

विज्ञापन

अभिनेता रजताभ भी गए थे साथ
खराज मुखर्जी शूटिंग के सिलसिले में नेपाल गए थे, मगर आपदा के बाद वे वहीं फंसे हुए हैं। अभिनेता खराज और उनकी पत्नी दोनों सुरक्षित हैं। इसी फिल्म की शूटिंग में एक्टर रजताभ दत्ता भी शामिल थे। मगर, उनका काम पहले ही पूरा हो गया था, जिसके चलते वे पहले ही लौट आए थे। 

एक्टर के परिवार ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खराज और उनकी पत्नी 20 अगस्त को एक बांग्लादेशी फिल्म की शूटिंग के लिए प्रोडक्शन टीम, परिवार और दोस्तों के साथ वहां गए थे। परिवार के एक सदस्य ने कहा, 'मुश्किल हालात के बावजूद खराज मुखर्जी ने फोन पर हमें भरोसा दिलाया है कि वे सुरक्षित हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के साथ कैसे देश लौटेंगे एक्टर?
वहा के हालात की वजह से फिल्म का ग्रुप काठमांडू से हवाई जहाज से वापस नहीं आ पाया और अब कोलकाता के लिए फ्लाइट लेने से पहले सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जाने की योजना बना रहा है।
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम खराज मुखर्जी ने 'द नेमसेक', 'एक्सीडेंट', 'मुक्तोधरा' और 'जातिश्वर' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी हिंदी फिल्मों में 'युवा', 'परिणीता', 'लगा चुनरी में दाग' और 'लफंगे परिंदे' शामिल हैं।
नेपाल में आई जबर्दस्त बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। अधिकारी हजारों लापता लोगों (जिनमें 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं) को खोजने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। यह हाल के वर्षों में देश की सबसे बड़ी आपदाओं में से एक है। राहत एवं बचाव दल जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed