फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sohum Shah gets nostalgic at Tumbbad iconic wada during Tumbbad 2 shoot actor shares Post

'जहां खेल शुरू हुआ था'; 'तुम्बाड 2' की शूटिंग के दौरान पुरानी यादों में खोए सोहम शाह; दो साल बाद कहां पहुंचे?

Thu, 27 Aug 2026 08:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 08:50 PM IST
सार

Sohum Shah Gets Nostalgic: सोहम शाह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'तुम्बाड 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच वे पुरानी यादों में खोते नजर आए।

विज्ञापन
Sohum Shah gets nostalgic at Tumbbad iconic wada during Tumbbad 2 shoot actor shares Post
सोहम शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोहम शाह ने साल 2018 में आई फिल्म 'तुम्बाड' से खूब लोकप्रियता हासिल की। अब वे इसके सीक्वल के जरिए फिर वापसी करने वाले हैं। एक्टर 'तुंबाड 2-प्रलय आएगा' की शूटिंग के लिए सेट पर लौट आए हैं। इस बार फिल्म और भी व्यापक स्तर पर बनाई जा रही है। इस दौरान वे पुरानी यादों में खोते दिखे।

विज्ञापन

Sohum Shah gets nostalgic at Tumbbad iconic wada during Tumbbad 2 shoot actor shares Post
सोहम शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

कहां पहुंचे सोहम शाह?
फिल्म 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सोहम शाह ने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके जरिए सोहम ने उसी जगह की तस्वीरें शेयर कीं हैं, जहां ओरिजिनल फिल्म की शूटिंग हुई थी। एक्टर की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sohum Shah gets nostalgic at Tumbbad iconic wada during Tumbbad 2 shoot actor shares Post
सोहम शाह - फोटो : इंस्टाग्राम

सोहम शाह ने शेयर कीं मशहूर वाड़े से फोटोज
सोहम ने पहली फिल्म में दिखाए गए वाड़े की सीढ़ियों पर बैठे हुए अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें बैकग्राउंड में सामने का दरवाजा दिखाई दे रहा था। ये तस्वीरें देख दर्शक सीधे ओरिजिनल 'तुम्बाड' की दुनिया में लौट गए हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा है, 'वर्षों बाद फिर उसी वाड़े की छांव में हूं, जहां से ये सारा खेल शुरू हुआ था'। एक्टर ने हैशटैग के साथ लिखा है, 'तुम्बाड 2', 'प्रलय आएगा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum)


 

विज्ञापन

'तुंबाड' की कहानी के लिए 'वाडा' क्यों अहम है?
बता दें कि 'वाडा' सिर्फ फिल्माने की जगह नहीं थी, बल्कि यह 'तुम्बाड' की पूरी कहानी का अहम हिस्सा थी। कहानी के कई अहम मोड़ इसी के अंदर आए थे और इस इमारत का अपना ऐतिहासिक महत्व था, जिसने फिल्म के डरावने और लोक-कथाओं जैसे माहौल को और भी प्रभावी व रोचक बना दिया था।

  • 'तुंबाड 2' फिल्म सोहम शाह के अपने बैनर, 'सोहम शाह फिल्म्स' के तहत 'पेन स्टूडियोज' के साथ मिलकर बनाई जा रही है। 
  • पहली फिल्म को सोहम ने को-डायरेक्ट किया था, लेकिन इस सीक्वल को आदेश प्रसाद डायरेक्ट करेंगे। 
  • यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed