फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Emotional Moment At Kaun Banega Crorepati Season 18 Amitabh Bachchan recited Kabhi Kabhi Mere Dil Mein shayari

अमिताभ बच्चन ने पूरी की फैन की डिमांड; 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में फिर सुनाई ये क्लासिक शायरी; वीडियो वायरल

Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 11:55 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Video: अमिताभ बच्चन क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने शो में पहुंची अपनी एक फैन की गुजारिश पर 'कभी कभी' शायरी सुनाई।

विज्ञापन
Emotional Moment At Kaun Banega Crorepati Season 18 Amitabh Bachchan recited Kabhi Kabhi Mere Dil Mein shayari
अमिताभ बच्चन ने केबीसी 18 में सुनाई क्लासिक शायरी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' में प्रतिभागियों से सवाल-जवाब के अलावा दिलचस्प बातें भी साझा करते हैं। कई बार प्रतिभागी बिग बी के सामने अपनी फरमाइशें रखते हैं। कोई उनसे मशहूर डायलॉग सुनना चाहता है तो कोई उनसे कविता पाठ करा लेता है। कई बार शो में बैठे दर्शक वर्ग भी अपनी डिमांड रख देते हैं। ऐसा ही कुछ हाल में हुआ।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने फैन को नहीं किया निराश
अमिताभ बच्चन फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। यह 10 अगस्त से शुरू हुआ। इस शो का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें दर्शक दीर्घा से एक युवती बिग बी के सामने एक गुजारिश करती है। वह बिग बी से कहती है कि वे 'कभी कभी' शायरी एक बार फिर सुना दें। अमिताभ बच्चन भी निराश नहीं करते और इसे सुनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शायरी सुनाते हुए भावुक हुए बिग बी?
अमिताभ बच्चन अपनी दमदार आवाज में अपनी मशहूर फिल्म 'कभी कभी' की शायरी 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है...' को बेहद खूबसूरत अंदाज में सुनाते दिखे हैं। वे इस दौरान भावुक भी हुए। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब एक्टर ने यह शायरी सुनाई है। इससे पहले भी वे गुजारिश किए जाने पर यह शायरी सुना चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)


विज्ञापन

किसने लिखी ये मशहूर शायरी?
बता दें कि अमिताभ बच्चन की यह फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। यश चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म में राखी, ऋषि कपूर और नीतू सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आईं। क्लासिक शायरी 'कभी कभी...' को गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by FrameAndLife (@frame_andlife)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed