फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Comedian Sunil Pal disapproval over Samay Raina felicitation by the Maharashtra government

'इससे क्या संदेश जाता है'? महाराष्ट्र सरकार के हाथों समय रैना के सम्मान पर सुनील पाल ने जताई नाराजगी

Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Aug 2026 10:48 PM IST
सार

Sunil Pal On Samay Raina Felicitation: हाल ही में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से समय रैना को सम्मानित किया गया है। इस पर कॉमेडियन सुनील पाल ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन
Comedian Sunil Pal disapproval over Samay Raina felicitation by the Maharashtra government
सुनील पाल-समय रैना-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने वाली एक फिल्म में हिस्सा लेने के लिए मिला। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से समय रैना को सम्मानित किए जाने पर सुनील पाल ने रिएक्शन दिया है और आलोचना की है।

विज्ञापन

सुनील पाल ने जताई नाराजगी
शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' फेम कॉमेडियन समय रैना को महाराष्ट्र सरकार की ओर से सम्मान मिलने पर सुनील पाल ने कहा कि इससे क्या संदेश जाता है? दरअसल, समय रैना के शो में कई आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणियां की गई थीं। इसी सिलसिले में कॉमेडियन सुनील पाल ने रैना को सम्मानित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। 
सुनील पाल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सवाल उठाया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े विवाद को देखते हुए इससे क्या संदेश जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले सुनील पाल?
सुनील पाल ने वीडियो में सवाल किया है कि आप किस वजह से समय का सम्मान कर रहे हैं, यह तो बताओ? क्या वह गाली-गलौज करता है इसलिए? जो ऐसी गालियां देता है, जिन्हें आप सुन भी नहीं सकते, उसे आप यह सम्मान दे रहे हैं। आने वाले समय में जो नए कॉमेडियन और कलाकार आ रहे हैं, उनके पास क्या मैसेज पहुंचेगा?

सुनील ने आगे कहा, 'नए कॉमेडियन को यही संदेश जाएगा कि अगर सम्मान पाना है तो पहले कॉमेडियन बनो, गाली-गलौज करो और कोई ऐसी कंट्रोवर्सी करो कि पुलिस केस हो आप पर और पुलिस आपको ले जाए। न्यूज में आ जाओ और न्यूज में आने के बाद आपका शो दोबारा नई सक्सेस के साथ बाहर आएगा। जब आपको सक्सेस मिल जाएगी तो हर आदमी आपको सलाम करेगा'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)


विज्ञापन

कॉमेडियन बोले- 'घोर कलयुग'
सुनील पाल आगे बोले, 'जो पुलिस वाले आपको मार रहे थे, वो आपकी सुरक्षा करेंगे। जो सरकार आपको गलत कह रही थो वो आपका सम्मान करेगी। यह घोर कलयुग है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed