फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LEAK हुई कंगना की 'मणिकर्णिका', फिल्म को हो सकता है भारी नुकसान

Sat, 26 Jan 2019 07:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 26 Jan 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
kangana ranaut manikarnika leaked online may affect on box office
manikarnika

गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका रिलीज हुई। लेकिन रिलीज के एक दिन के अंदर ही कंगना की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। ऐसे में ये फिल्म भी पायरेसी की मार से बचने में नाकाम रही। लेकिन ऑनलाइन लीक होने का ये मामला पहला नहीं है। ऐसे में फिल्म छोटी हो या बड़ी ये समस्या बार-बार फिल्म जगत के सामने आ खड़ी हो रही है जिससे उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

kangana ranaut manikarnika leaked online may affect on box office
मणिकर्णिका - फोटो : मणिकर्णिका

मणिकर्णिका के ओपनिंग डे रिलीज के आंकड़े सामने आने पर पता चला है कि फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़ की कमाई की। प्रेडक्शन केअनुसार फिल्म के 11-12 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन फिल्म की कमाई उससे कम रही। मणिकर्णिका की कमाई पर पायरेसी का असर बताया जा रहा है। 
 

kangana ranaut manikarnika leaked online may affect on box office
Manikarnika and Thackeray - फोटो : instagram

मणिकर्णिका कंगना की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की सराहना भी की जा रही है। इधर पायरेसी ने फिल्म का सारा खेल बिगाड़कर रख दिया है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे, कुलभूषण करबंदा, डैनी डेन्जोंगपा, सुरेश ओबेरॉय, जीशान अय्यूब और अतुल कुलकर्णी जैसे कलाकारों ने भी अहम रोल निभाते दिख रहे हैं। मणिकर्णिका के साथ फिल्म ठाकरे भी रिलीज हुई थी जिसके लीक होने की खबर पहले आई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
kangana ranaut manikarnika leaked online may affect on box office
Manikarnika - फोटो : instagram

तमिलरॉकर्स के हवाले से पायरेसी का बड़ा अड्डा चलाया जा रहा है। पिछले कुछ समय से इस ग्रुप ने कई फिल्मों को ऑनलाइन लीक कर फिल्म इंडस्ट्री को घाटा पहुंचाने का काम किया है। इससे फिल्म निर्माता और फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकारों के अंदर एक खौफ की स्थिति पैदा हो गई है। 

 

विज्ञापन
kangana ranaut manikarnika leaked online may affect on box office
anupam kher

इतना ही नहीं इस ग्रुप के हॉलीवुड फिल्म एक्वामैन को लीक करने की भी खबर सामने आई थी। इसके अलावा द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर, पेट्टा और विश्वाशम पर भी इस ग्रुप की चपेट में आ चुकी है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed