बीते शुक्रवार राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भारत रत्न और पद्मश्री सम्मानों का ऐलान किया था। इसमें फिल्म जगत से भूपेन हजारिका को देश के सबसे बड़े नागरिक सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न और कादर खान (मरणोपरांत), साउथ एक्टर मोहनलाल, संगीतकार और गायक शंकर महादेवन और मनोज वाजपेयी को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया है। वहीं, पद्मश्री अवार्ड के लिए चुने जाने पर मनोज वाजपेयी का अब बयान आया है ।
पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर बोले मनोज वाजपेयी, 'ये सम्मान मुझपर भराेसा करने वालों के लिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज वाजपेयी ने कहा कि 'इस सम्मान का हकदार हर वो व्यक्ति है जिसने मेरी योग्यता पर भरोसा कर और फिल्मी सफर में मेरा साथ दिया।' मनोज ने कई ऐसी फिल्में दी है जो समाज के धरातल को करीब से दिखाती है। उन्होंने फिल्म द्रोहकाल (1994) से अपने अभिनय को तराशना शुरू कर दिया था।
A picture in a picture.#blueumbrella #bluesuit #hotsun
A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj) on
इसके बाद उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में सराहनीय काम कर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। मनोज ने कहा, ‘यह सम्मान मेरी योग्यता पर भरोसा करने वाले लोगों के लिए एक प्रकार की मान्यता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ काम देना इसी तरह जारी रखूंगा।’
बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानाजी देशमुख, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और भूपेन हजारिका के योगदान का जिक्र करते हुए इन्हें भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई थी। कादर खान को ये सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते वर्ष 2018 की 31 दिसंबर को कादर खान ने लंबी बीमारी के चलते दुनिया से अलविदा कह दिया था। हिंदी सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के चलते इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए उन्हें चुना गया है। वहीं, गीतकार भूपेन हजारिका को भी मरणोपरांत नागरिक सर्वोच्च सम्मान से पुरस्कृत किया जा रहा है।
Nanaji Deshmukh's stellar contribution towards rural development showed the way for a new paradigm of empowering those living in our villages.
He personifies humility, compassion and service to the downtrodden. He is a Bharat Ratna in the truest sense!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 25, 2019
President to confer Padma Shri to 94 people including veteran actor Kader Khan (posthumously), actor Manoj Bajpayee, footballer Sunil Chhetri, choreographer/director Prabhu Deva, cricketer Gautam Gambhir, singer Shankar Mahadevan and freestyle wrestler Bajrang Punia pic.twitter.com/ua5URjqXIP
— ANI (@ANI) January 25, 2019
भूपेन हजारिका भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी रहे थे। वह अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया। अपनी मूल भाषा असमिया के अलावा भूपेन हजारिका हिंदी, बंगला समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में गाना गाते रहे थे। उन्हें पद्मभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया था।