कंगना एक आम घर से आई लड़की हैं जो अपनी मेहनत और लगन के बलबूते बाॅलीवुड में मुकाम पा चुकी हैं। कई बार कंगना गलत कामों के चलते भी चर्चा में रही हैं लेकिन उनके अधिकतर काम हिम्मत और हौसले की कहानी कहते हैं।
हर लड़की को चाहिए कि वो कंगना से कुछ ऐसी बातें सीख लें जो जिंदगी में उसके लिए अहम साबित होंगी। मसलन कंगना क्यों है इतनी आत्मविश्वासी, क्यों वो बाॅलीवुड के 'खानों' के साथ्ा काम किए बिना सफल हो पाईं, क्यों वो पैसे वाले विज्ञापनों को ना कह पाईं।
आइए जानते हैं कुछ खास बातें जिन्होंने एक आम घर की लड़की को कंगना बनाया जो बॉलीवुड में लंबे समय तक अपने नाम के अनुरूप खनकती रहेगी।
अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन
अपने दम पर पाया काम- कंगना अपने परिवार और घर को छोड़ मुंबई में एक्टिंग करने आई थीं। उस समय वो काम पाने के लिए बस, ऑटो और ट्रेन में धक्के खाया करती थीं। कंगना घंटों पैदल चल एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस जाती थीं। यहां तक कि उन्हें इंग्लिश बोलना भी नहीं आती थी और उनका खूब मजाक बनता था। लेकिन अब देखिए कंगना बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं।
अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन
बिंदास बोल- कंगना के करियर में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें काम नहीं मिल रहा था। उस दौरान कंगना नशा करने लगी थीं। उस दौरान वो हर ईवेंट में नशे की हालत में नजर आती थीं। कंगना ने खुद भी ये बात कबूली थी कि वो ड्रग्स लेती हैं। कंगना अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं और वो अपने बारे में कुछ नहीं छिपातीं।
अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन
अफेयर्स- कंगना के अफेयर्स भी बड़े दिलचस्प रहे। उनका पहला अफेयर अपने से तिगुनी उम्र के एक्टर आदित्य पंचोली से हुआ। उस समय कंगना सिर्फ 20 साल की थीं और स्ट्रगल कर रही थीं। इसके बाद उनका अफेयर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन से लेकर ऋतिक रोशन से रहा। अपने सभी अफेयर्स में कंगना के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगा। कंगना ने अपने किसी भी अफेयर को दुनिया से नहीं छिपाया।
कंगना अपने रिश्तों को लेकर जो साफगोई रखती हैं वो शायद किसी भी हीरोइन के बस की बात नहीं।
अपनी खनक से कंगना ने हिला दिया बॉलीवुड और बन गईं सिनेमा की क्वीन
'खान' के साथ नहीं करतीं काम- पूरे बॉलीवुड में कंगना ही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो तीनों 'खान' के साथ काम करने में दिलचस्पी नहीं रखती हैं। जबकि बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने के लिए परेशान रहती हैं। वैसे ऐसा सिर्फ कंगना ही कर सकती हैं।