इस्राइली निगरानी कंपनी एनएसओ ग्रुप के हैकिंग सॉफ्टवेयर पेगासस (Pegasus) ने दुनियाभर में खलबली मचा रखी है। यह जासूसी सॉफ्टवेयर फोन में एक सामान्य व्हाट्सएप कॉल से भी पहुंच सकता है। जिसको कॉल की गई है, वह जवाब दे या न दे, उसके फोन में यह पहुंच जाएगा। यह फोन में विभिन्न लॉग एंट्री डिलीट कर देता है, जिससे इसकी मौजूदगी का पता नहीं चलता। वहीं बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रणौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में एक स्टोरी साझा की है जिसमें उन्होंने कई बातें लिखी हैं।
कंगना ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है और बताया कि राजाओं के पास लोगों पर नजर रखने के लिए कई विशेषाधिकार होते हैं। कई पत्रकारों, राजनेताओं और अन्य लोगों को पेगासस स्पाइवेयर के साथ लक्षित किया गया था और इसी बीच कंगना ने यह टिप्पणी की है। हालांकि अंत में कंगना ने लिखा है कि वो पेगासस के बारे में बात नहीं कर रही हैं लेकिन यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पेगासस स्पाइवेयर के बारे में बातें कही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, 'प्राचीन काल में भी महानतम राजा भेष बदलकर अपने देश, लोगों और अपने घरों में गुप्त रूप से यह जानने के लिए जाते थे कि उनकी प्रजा क्या बोल रही है या चर्चा कर रही है, यह अभ्यास प्रशासन का एक हिस्सा है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण रामायण में है। ऐसी ही एक यात्रा भगवान राम को आम लोगों के बीच मां सीता की धारणा के बारे में तब पता चला जब उन्होंने उनके बारे में गुप्त रूप से जाना।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना आगे लिखती हैं, 'कोई बड़ी बात नहीं है कि राजा असामाजिक अपनी प्रजा सामान्य मुद्दों और उनकी मानसिकता के बारे में जानना चाहे, यह उसका अधिकार, विशेषाधिकार और व्यवसाय है कि वह अपनी आंखें और कान खुले रखे। इसलिए लकड़बग्घे रोना बंद कर दें।'
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इन सभी बातों को लिखने के बाद कंगना ने अंत में लिखा कि वह पेगासस के बारे में बिल्कुल भी बात नहीं कर रही हैं। कंगना ज्यादातर हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं इसलिए अनुमान यही लगाया जा रहा है कि उन्होंने पेगासस से जुड़े मामले पर ही अपनी राय रखी है।
5 of 5
पेगासस
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पेगासस स्पाइवेयर (Pegasus Spyware)?
Pegasus एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसे आपके डिवाइस की सभी एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए एक अटैकर द्वारा आपके स्मार्टफोन पर इंस्टॉल किया जा सकता है। पेगासस अब एक जीरो-क्लिक अटैक बन गया है जो अटैकवर को बिना किसी मानवीय संपर्क के टार्गेट यूजर के डिवाइस पर कंट्रोल हासिल करने की अनुमति देता है।