विवादित फिल्म 'कामसूत्र 3डी' (Kamasutra 3D) की एक्ट्रेस सायरा खान का 19 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया। सायरा 'कामसूत्र 3डी' फिल्म की वजह से काफी चर्चा में रही थीं। सायरा के निधन के कुछ देर बाद ही इस फिल्म के डायरेक्टर रूपेश पॉल ने सायरा को लेकर कई बड़े खुलासे किए।
2 of 5
Saira Khan
- फोटो : twitter
रूपेश पॉल ने बताया- 'एक मुस्लिम और रूढ़िवादी परिवार से आने वाली सायरा खान का इस फिल्म में काम करना सरल काम नहीं था। यह उनके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण था। सायरा को इस फिल्म में लेने के पहले बहुत संघर्ष करना पड़ा और हमें भी बहुत प्रतीक्षा करनी पड़ी लेकिन इस फिल्म की भूमिका के साथ जो न्याय उन्होंने किया वैसा कोई नहीं कर पाता।'
3 of 5
Saira Khan and Rupesh paul
- फोटो : file photo
रूपेश ने आगे कहा- 'शर्लिन चोपड़ा को रिप्लेस करने के बाद काफी विवाद हुआ था। इसी वजह से सायरा को वह पहचान नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार थीं। हालांकि किरदार निभाकर उन्होंने साबित कर दिया कि उनसे बेहतर इस रोल को और कोई नहीं निभा सकता। सायरा ने मौत से 48 घंटे पहले मुझे एक वॉयस मैसेज भेजा था।'
4 of 5
Rupesh Paul
- फोटो : file photo
'इस मैसेज में सायरा ने वेब सीरीज में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। मैंने उससे कहा था कि हमारे पास उसके अपोजिट कोई बड़ा स्टार नहीं है। सायरा ने कहा था कि उसका दोस्त वेब सीरीज प्रोड्यूस करने को तैयार है। इस प्रोजेक्ट के बारे में सोच ही रहा था कि तभी यह शॉकिंग न्यूज मिली।'
5 of 5
Saira Khan
- फोटो : file photo
आपको बता दें, बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई स्टार्स दुनिया को अलविदा कह गए। इन स्टार्स में 'उरी' फिल्म में राजनाथ सिंह का किरदार निभाने वाले एक्टर नवतेज हुंडल का नाम शामिल है। इसके अलावा टेलीविजन एक्टर पार्थ सामथान के पिता का भी देहांत गया था। फिलहाल पार्थ ने पिता के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद ही सीरियल की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है।