कल्कि केकला का 10 जनवरी को जन्मदिन है। कल्कि ने 11 साल पहले 'देव डी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद कल्कि ने कई किरदार निभाए जिसमें उनके अभिनय की सराहना हुई। इसमें 'ये जवानी है दीवानी', 'द गर्ल इन येलो बूट्स', 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' के अलावा वेबसीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' भी शामिल है। कल्कि इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद कल्कि इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। कल्कि ने ब्वॉयफ्रेंड से अभी तक शादी नहीं की है। जानिए ऐसी हस्तियों के बारे में जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हुईं।
कल्कि ही नहीं ये पांच अभिनेत्रियां भी शादी से पहले हुई थीं प्रेग्नेंट, तीन ने खुलकर कबूला था सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 09 Jan 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन