सिंगिंग रियलिटी टीवी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में एक विशेष एपिसोड हुआ। इसमें काजोल के फिल्मों में 30 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस एपिसोड में काजोल अपने खाना पकाने के हुनर के बारे में बता रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने पति अजय देवगन के खाना पकाने के शौक के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अजय अच्छे अभिनेता के साथ एक अच्छे कुक भी हैं। साथ ही, काजोल ने अजय के रसोई से जुड़े कई राज भी खोले।
Kajol-Ajay: इस खास डिश से काजोल को इंप्रेस करते हैं अजय देवगन, किचन का दरवाजा बंद कर रेसिपी भी नहीं करते शेयर
अजय को कुकिंग का शौक
दरअसल, शो की होस्ट भारती सिंह ने काजोल से अजय के खाना पकाने के हुनर के बारे में पूछा। साथ ही उनके लिए अजय द्वारा बनाई गई पसंदीदा डिश के बारे में भी पूछा। इस पर काजोल ने कहा, 'भले ही आप इस बात पर विश्वास न करें, लेकिन यह बात सच है कि अजय को खाना पकाना बहुत अच्छा लगता है। अक्सर कुछ लोगों के हाथों में स्वाद होता है और अजय ऐसे ही कुक हैं। वे जो भी डिश बनाते हैं, वह बहुत स्वादिष्ट बन जाती है।'
यह भी पढ़ें: Bhushan-Divya: एकतरफा प्यार में पागल भूषण को दिव्या ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें कैसे शादी के बंधन में बंधे
काजोल ने बताया, 'अजय खाना पकाने का पूरा मजा लेते हैं। जब भी अजय कुकिंग करते हैं, तब वह किचन का गेट बंद कर लेते हैं। अजय कुकिंग करते समय रेसिपी नहीं बताते हैं और न ही यह बताते हैं कि वह क्या डिश बना रहे हैं।'
यह भी पढ़ें: Bappi Lahiri: इस वजह से हरे राम-हरे कृष्णा का पेंडेंट पहनते थे बप्पी लाहिड़ी, सुनाया था रोचक किस्सा
काजोल ने अजय द्वारा बनाई गई उनकी पसंदीदा डिश के बारे में भी बताया। काजोल ने बताया, 'अजय अक्सर मेरे लिए खिचड़ी बनाते हैं और यह उनकी सबसे अच्छी डिश है। मुझे उनके द्वारा बनाई गई खिचड़ी बहुत पसंद है, लेकिन वे खिचड़ी की रेसिपी के बारे में नहीं बताते हैं।
यह भी पढ़ें: Arjun Rampal: पत्नी को तलाक, अफ्रीकन मॉडल से प्यार, बिना शादी किए बने पापा... पढ़िए अर्जुन के मशहूर किस्से