बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल (Kajol) सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हाल ही में काजोल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ काजोल ने कुछ ऐसा लिख दिया कि वो तस्वीर वायरल हो गई। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस साधारण सी दिखने वाली तस्वीर में ऐसा क्या है?अरे जनाब इस तस्वीर के साथ काजोल ने अपनी और पति अजय देवगन की निजी बातें बता दीं।
काजोल की इस तस्वीर के लिए हो रही अजय देवगन की चर्चा, जानें क्या है वजह?
काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में काजोल घर के अंदर सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते ही काजोल ने एक कैप्शन में अपनी और अजय की बातें भी लिखीं। काजोल ने लिखा मैंने अजय से कहा- बेबी चलो आज एक सेल्फी लेते हैं। जवाब में पति ने कहा- तुम जाओ बैठो वहां पर मैं क्लिक करता हूं।
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on
काजोल ने आगे पति से क्या कहा ये लिखा है। काजोल ने अजय से कहा- सेल्फी का मतलब होता है हम दोनों उसमें हो और उनका जवाब क्या था ये आपके सामने है। काजोल और अजय देवगन की शादी को 21 साल हो चुके हैं। स्वभाव में काजोल जितनी चुलबुली हैं उतने ही अजय गंभीर।
ये दोनों हाल ही में एक साथ 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में अजय ने तानाजी का और काजोल ने उनकी पत्नी का रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कलेक्शन किया। ये फिल्म दस जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने रिलीज से अभी तक 266 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल उनकी ही तरह देती हैं पोज, पारस छाबड़ा को रिझाने 'मुझसे शादी करोगे' में पहुंचीं