{"_id":"5e54f1828ebc3ef3fb65f6f5","slug":"heena-panchal-look-a-like-of-actress-malaika-arora-see-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल उनकी ही तरह देती हैं पोज, पारस छाबड़ा को रिझाने मुझसे शादी करोगे में पहुंचीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलाइका अरोड़ा की हमशक्ल उनकी ही तरह देती हैं पोज, पारस छाबड़ा को रिझाने मुझसे शादी करोगे में पहुंचीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 25 Feb 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
hina panchal
- फोटो : social media
Link Copied
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और फैशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब मलाइका की हमशक्ल हिना पांचाल भी सुर्खियों में आ गई हैं। हिना को इन दिनों कलर्स टीवी के शो 'मुझसे शादी करोगे' में देखा जा सकता है। यहां वो पारस छाबड़ा को रिझाने के लिए पहुंची हैं। हिना साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइन हैं।
Trending Videos
2 of 6
heena panchal
- फोटो : social media
इसके अलावा वो हू-ब-हू मलाइका अरोड़ा जैसी दिखती हैं । हिना ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं । जिन्हें देख आप ये कह सकते हैं कि वो मलाइका की हमशक्ल हैं । हिना, मलाइका की तरह ही पोज भी देती हैं।
3 of 6
heena panchal
- फोटो : social media
हिना उस समय सबसे पहले चर्चा में आई थीं जब उनका आइटम सॉन्ग 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा-बेवड़ा जालो' हिट हुआ था । साल 2019 में हिना ने बिग बॉस मराठी 2 में भी हिस्सा लिया था । हिना ने अब तक कुल 17 फिल्म की हैं ।
आइटम गर्ल्स की लिस्ट में हिना का 7वां स्थान दिया गया है। 2015 में फोर्ब्स इंडिया की टॉप-100 सेलिब्रिटी में हिना को जगह मिली थी। हिना ने 2014 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म 'हम हैं तीन खुरापाती' से की थी।
हिना ने अब तक 'लाइफ में टि्वस्ट है', 'जस्ट गम्मत', 'मिस टनकपुर हाजिर हो', 'राठाना मंजूरी' और 'बाबूजी एक टिकट बम्बई आदि फिल्मो में काम किया है। हिना का साउथ की मलाइका कहा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।