ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' आज 25 साल पूरे कर चुकी है। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए 27 साल पहले लिखे गए कुछ नोट्स को साझा किया। फिल्म 14 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी। इसने न सिर्फ ऋतिक और अमीषा के करियर की शुरुआत हुई, बल्कि इसे भारतीय सिनेमा की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक माना गया।
Kaho Naa Pyaar Hai: ऋतिक रोशन ने फिल्म के लिए की थी जमकर तैयारी, अभिनेता ने साझा किए 27 साल पुराने नोट्स
Kaho Naa Pyaar Hai: ऋतिक रोशन की फिल्म 'कहो ना प्यार है' को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर, ऋतिक ने 27 साल पुराने अपने नोट्स साझा किए, जो उन्होंने फिल्म के लिए तैयारी करते वक्त लिखे थे।
ऋतिक ने मंगलवार (14 जनवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन पुराने नोट्स को साझा करते हुए अपने 25 साल के फिल्मी करियर पर विचार व्यक्त किए । उन्होंने लिखा, "मेरे 27 साल पहले के नोट्स... अपनी पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' के लिए एक अभिनेता के तौर पर तैयारी करते वक्त मुझे जो घबराहट महसूस हो रही थी वह मुझे अब भी होती है। जब भी मैं किसी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करता हूं तो ऐसा होता है। इन नोट्स को देखकर मुझे महसूस होता है कि इन 25 सालों में कुछ भी नहीं बदला। ये अच्छा है या बुरा, मुझे नहीं पता, पर यही सच है।"
25 Years of KNPH: ‘कहो ना प्यार है’ की मेकिंग के दिलचस्प किस्से, जानिए लकी अली को कैसे मिला पहला ब्रेक
View this post on Instagram
ऋतिक ने आगे कहा कि इस सफर में बहुत कुछ ऐसा है जिसके लिए वह आभारी हैं। साथ ही, उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि बहुत कुछ ऐसा है जो अभी करना बाकी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "आज 'कहो ना प्यार है' के 25 साल पूरे हो रहे हैं। मैं सिर्फ इन पुराने नोट्स को दिखाना चाहता हूं। इन नोट्स से जो एक बात मुझे राहत देती है वह है लचीलापन। पहले पेज पर जो लिखा है 'एक दिन'... वह दिन कभी नहीं आया या शायद आया, लेकिन मैं उसे मिस कर गया, क्योंकि मैं सिर्फ तैयारी में व्यस्त था।"
इन नोट्स को देखकर ऋतिक के फैंस हैरान हो गए और उन्होंने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। एक प्रशंसक ने लिखा, "यह देखना शानदार है कि आपने इस भूमिका और अपनी डेब्यू फिल्म के लिए कितनी मेहनत की। ज्यादातर लोग यह मानते हैं कि आप सेट पर आए, सुंदर दिखे, कुछ डायलॉग बोले और आपके पिता ने सब कुछ आसान बना दिया, लेकिन यह सच नहीं है! आपने अपनी सफलता को खुद कमाया है।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इस तैयारी की ही वजह से आप बॉलीवुड के इतने बड़े सितारे बन सके।"
कहो ना प्यार है कि बात करें तो यह फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को जबर्दस्त सफलता हासिल हुई थी। फिल्म के गाने और ऋतिक रोशन का डांस उस समय लोगों के दिल और दिमाग दोनों पर ही छा गए थे। अवॉर्ड्स के मामले में भी फिल्म ने विश्व रिकॉर्ड बना डाला था।
संबंधित वीडियो