{"_id":"5c2ee0bcbdec2256fd70ff1e","slug":"kader-khan-prayer-meet-at-mumbai-amitabh-bachchan-to-govinda-no-one-reached-there","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कादर खान को ट्विवटर पर श्रद्धांजलि देने वाले, पड़ोस की शोक सभा में भी नहीं पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कादर खान को ट्विवटर पर श्रद्धांजलि देने वाले, पड़ोस की शोक सभा में भी नहीं पहुंचे
Fri, 04 Jan 2019 09:57 AM IST
भावना शर्मा
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
kader khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अभिनेता और संवाद लेखक कादर खान का निधन सोमवार 31 दिसंबर को कनाडा के अस्पताल में हो गया था । इसके बाद कनाडा में ही उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार हुआ । परिवारवालों ने कादर खान के फैंस और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के लिए गुरुवार को मुंबई में शोक सभा का आयोजन किया ।
kader khan
खबर थी कि इस प्रेयर मीट में कादर खान के साथ काम कर चुके सभी दिग्गज अभिनेता और निर्देशक पहुंचेंगे लेकिन दुख की बात है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ । शोक सभा में हिंदी सिनेमा के दो बड़े निर्माता-निर्देशकों लॉरेंस डिसूजा और मेहुल कुमार को छोड़कर कोई नामी सितारा नहीं पहुंचा।
kader khan
कादर खान को लेकर ट्विटर पर बड़ी-बड़ी बातें लिखने वाले अमिताभ बच्चन यहां नहीं आए। कादर खान को अपने पिता का दर्जा देने वाले गोविंदा भी नहीं पहुंचे और तो और कादर खान के साथ 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले शक्ति कपूर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने नहीं आए ।
View this post on Instagram
A post shared by Toronto Muslims (@torontomuslims) on
विज्ञापन
विज्ञापन
kader khan
- फोटो : film history
फिल्म निर्माताओं की संस्था इम्पा, आईएफटीपीसी, वेस्टर्न फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और प्रोड्यूसर्स गिल्ड के अलावा फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन या स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन की नुमाइंदगी भी इस शोक सभा में नहीं दिखी। अंधेरी के एक छोटे से शाकुंतलम स्टूडियो में हुई इस शोक सभा में कादर खान के पुराने जानने वाले और उनके साथ थिएटर में काम करने वाले लोग जरूर पहुंचे।
विज्ञापन
kader khan
कादर खान के साथ नाटक कर चुके एक कलाकार ने कादर खान के एक नाटक का संस्मरण सुनाया और ये भी बताया कि कैसे 60 साल पहले 1958 में कादर खान ने मुंबई में नाटकों की शुरुआत की और मुंबई शहर में नाटकों को एक नया आयाम दिया। कादर खान की मैकेनिकल कॉमेडी की ईजाद का भी इस शोक सभा में जिक्र हुआ। वहीं, पॉलीटेक्निक के दिनों के उनके एक साथी ने भी कादर खान से जुड़ी यादें ताजा कीं। फिल्मकार लॉरेंस डिसूजा और मेहुल कुमार ने कादर खान के निधन को हिंदी सिनेमा के लिए बड़ा नुकसान बताया और उनसे जुड़ी यादें साझा कीं।