'आशिकी 2' में 'सुन रहा है न तू' गाकर मशहूर हुए अंकित तिवारी बेटी के पिता बने हैं। अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेबी गर्ल के साथ फोटो शेयर की है। अंकित तिवारी ने इंस्टाग्राम पर पत्नी और बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि भगवान ने मुझे इस साल का सबसे अच्छा तोहफा दिया है। इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है।
मशहूर सिंगर अंकित तिवारी बने बेटी के पिता, महेश भट्ट ने किया नामकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित तिवारी की बेटी का नाम आर्या तिवारी रखा गया है। ये नाम मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दिया है। खुद अंकित तिवारी ने ही इस बात की जानकारी दी है। पल्लवी ने 28 दिसंबर 2018 को बेटी को जन्म दिया था।
A post shared by Ankit Tiwari (@ankittiwari) on