बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर कादर खान की तबीयत ठीक नहीं चल रही है । उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस खबर के बाद से पूरा बॉलीवुड गमगीन हो गया है। कादर खान की सेहत को लेकर अमिताभ बच्चन और रवीना टंडन जैसे कई बड़े स्टार्स ने ट्वीट कर उनकी सलामती की दुआ मांगी ।
2 of 5
Kader khan
- फोटो : twitter
इसी बीच सोशल मीडिया और एआईआर पर ये खबर आई कि कादर खान का निधन हो गया है । कादर खान के फैंस इस खबर के बाद इमोशनल पोस्ट करने लगे । तभी कादर खान के बेटे सरफराज ने पीटीआई से बात कर बताया कि उनके पिता के निधन की खबर सिर्फ अफवाह है ।
3 of 5
Kader Khan
- फोटो : File Photo
उन्होंने कहा, 'ये सब झूठ है । अफवाह है । मेरे पिता अस्पताल में भर्ती हैं ।' कादर खान के फैंस के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है । इस अफवाह के चलते सोशल मीडिया पर फैंस ने नाराजगी जताई । फैंस का कहना है कि इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाई जाएं। बता दें कि कादर खान को कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर बाईपैप वेंटीलेटर पर रखा है।
4 of 5
kader Khan
- फोटो : twitter
कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं । इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है । कादर खान के बेटे सरफराज के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।
5 of 5
kader khan
- फोटो : File Photo
बीते साल कादर खान ने अपेन घुटनों की भी सर्जरी करवाई थी जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत में गिरावट हुई है। इससे पहले भी कई बार कादर खान की निधन की खबरें सोशल मीडिया पर आईं जो मात्र अफवाह साबित हुईं। कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे हैं।