17 साल पहले जूही परमार ने 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' (Kumkum – Ek Pyara Sa Bandhan) सीरियल से लोगों के घरों में दस्तक दी थी। इस सीरियल में जूही परमार ने अच्छी बेटी, बहू, पत्नी और मां बनकर एक मिसाल पेश की थी जिसके बाद लोग जूही को असल जिंदगी में भी 'कुमकुम' कहकर बुलाने लगे। इस सीरियल को ऑफ एयर हुए एक अरसा हो चुका है। जूही परमार ने जूही परमार ने अपने करियर की शुरुआत जीटीवी के हॉरर शो 'वो' से की थी। आज उसी कुमकुम यानी की जूही परमार का जन्मदिन है।
2 of 5
Juhi Parmar
- फोटो : instagram
'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' सीरियल साल 2002 में ऑन एयर हुआ था। इस सीरियल में जूही परमार के अलावा हुसैन कुवाजर वाला, अरुण बाली और रीता भादुड़ी थीं। ये शो लगभग सात सालों तक चला था। शो को खूब पसंद किया गया था। इस सीरियल के बाद जूही परमार कई सारे सीरियल्स में नजर आईं। इनमें 'विरासत', 'कुसुम', 'देवी', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'तेरे इश्क में' और 'संतोषी मां' शामिल है।
इसके अलावा कई रियलिटी शोज में भी नजर आईं जिसमें 'पति पत्नी और वो' और 'किचन चैम्पियन 5' शामिल है। खास बात है कि जूही परमार ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' शो जीता था। 'कुमकुम' सीरियल से अब तक जूही परमार के लुक में काफी उतार चढ़ाव देखा गया। बीच में उनका वजन काफी बढ़ गया था जिसका खुलासा उन्होंने खुद रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 5' के दौरान किया।
4 of 5
Juhi Parmar
- फोटो : instagram
कुछ साल पहले इकनॉमिक्स टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में जूही परमार ने अपने बढ़े वजन का जिक्र किया था। जूही ने कहा था- 'मैं दोबारा काम शुरू करना चाहती हूं लेकिन मेरा वजन मेरे करियर के बीच की सबसे बड़ी मुश्किल है जो मेडिकल रीजन्स की वजह से बढ़ा। इंडस्ट्री में कोई भी तर्क नहीं चलता। मेरे लिए वजन कम करना ही मेरा पहला फोकस है। 'जूही परमार ने अपना वजन काफी कम लिया है और अब वह एकदम फिट हैं। जूही परमार ने 17 किलो वजन घटाकर 'करमफल दाता शनि' सीरियल किया था। यह सीरियल 2018 में ऑफ एयर हुआ। जूही आखिरी बार सीरियल 'तंत्र' में नजर आई थीं।
जूही परमार ने एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। साल 2012 में जूही बिग बॉस की विनर बनीं और इसके बाद उन्होंने एक बेटी समायरा को जन्म दिया। इसके बाद जूही और सचिन के रिश्तों में दरार आ गई और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया। जूही इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं।