बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्हें अपने को-स्टार के साथ सेट पर प्यार हुआ और फिर उन्होंने उनसे ही शादी रचा ली। लेकिन दूसरी तरफ कुछ ऐसे सेलेब्स भी हैं, जिन्होंने अपने लाइफ पार्टनर के रूप में बॉलीवुड से दूर एक कॉमन इंसान को चुना। इस लिस्ट में बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित और अभिनेत्री जूही चावला का नाम शामिल है। दोनों ही अपने समय की टॉप अभिनेत्री रह चुकी हैं और खास बात ये भी है कि, दोनों ने ही दुनिया की नजरों से छिपकर शादी रचाई थी। माधुरी ने सबकी नजरों से दूर अमेरिका में डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी रचाई। वहीं, जूही चावला ने भी जय मेहता के साथ गुपचुप तरीके से सात फेरे लिए थे।
चैट शो में किया खुलासा
इन दोनों अभिनेत्रियों ने अचानक शादी करके फैंस को हैरान कर दिया था। लेकिन दोनों ने नॉन-एक्टर पार्टनर से शादी क्यों रचाई है। इसकी वजह जूही चावला और माधुरी दीक्षित ने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में बताई थी। एक बार दोनों एक साथ इस शो में पहुंची थीं। यहां पर करण जौहर ने माधुरी और जूही से पूछा कि, उन्होंने किसी एक्टर को मौका क्यों नहीं दिया?
2 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
करण के इस सवाल पर माधुरी दीक्षित ने कहा था, ‘मैंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया है। आमिर खान के साथ भी मैंने 2 फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है। लेकिन सबके साथ सिर्फ इतना ही। शायद मुझे शादी के लिए कोई भी पसंद नहीं आया। मेरे पति मेरे हीरो हैं।’
3 of 5
juhi chawla, jay mehta
- फोटो : social media
दूसरी तरफ जूही चावला ने बताया कि, वो अपने पति जय मेहता से काफी इंप्रेस थीं और इसी वजह से वह किसी एक्टर के साथ शादी नहीं करना चाहती थीं। जूही ने कहा, ‘सभी शानदार एक्टर्स हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं अपने पति को अधिकतर मिरर में देखते हुए हैंडल कर सकती थीं जितना मैं खुद को मिरर में देख सकती थी। एक एक्टर के रूप में, आप खुद को लेकर बहुत अधिक कॉन्शियस होते हैं और मैं यह इमेजिन भी नहीं कर सकती थी कि मैं ऐसे किसी व्यक्ति से शादी कर सकती हूं। इसलिए मैं शुरू से बिल्कुल क्लीयर थी।’
इसके अलावा, जूही चावला ने अपने एक अन्य इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने अपनी शादी को कैसे सीक्रेट बनाए रखा था। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘उन दिनों इंटरनेट नहीं होता था और आपके पास कैमरे वाले फोन भी नहीं होते थे। इसलिए आप आसानी से चीजें छिपा लेते थे। उन दिनों मैं अपने करियर में अच्छा कर रही थी और मैं अपना काम छोड़ना भी नहीं चाहती थी। अगर मेरी शादी की खबर इस बीच आती, तो मेरे काम पर असर पड़ता।’
5 of 5
जूही चावला
- फोटो : Instagram
जूही चावला ने बिजनेसमैन जय मेहता संग साल 1995 में शादी रचाई थी लेकिन उन्होंने काफी समय तक अपनी शादी को सीक्रेट बनाए रखा था। जूही और जय मेहता की शादी की न्यूज तब सामने आई थी, जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। इसी दौरान एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में लोगों को बताया था।