बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी के बारे में तो हर कोई जानता है । दोनों के प्यार के कई किस्से आपने सुने होंगे । दोनों का अफेयर 70 के दशक में फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर शुरू हुआ था । बिग बी शादीशुदा थे फिर भी रेखा की खूबसूरती पर वो दिल हार बैठे। उस समय जया बच्चन बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं।
सभी रेखा और अमिताभ के प्यार के बारे में जानना चाहते थे लेकिन ये किसी ने नहीं सोचा कि उस समय जया क्या सोच रही थीं । जया ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर पर अपना रिएक्शन दिया था । जया ने अपने पति अमिताभ ब्च्चन का सपोर्ट करते हुए कह था कि उन्होंने एक अच्छे इंसान से शादी की है ।
3 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया कहती हैं, 'मैं एक ऐसे परिवार के साथ जुड़ी हूं जो रिश्ते निभाने में यकीन रखता है । आपको किसी भी बात को लेकर ज्यादा पजेसिव नहीं होना चाहिए । खासकर इस प्रोफेशन में, जहां आपको पता है कि यहां कुछ भी आसान नहीं होता । अगर वो सच में मुझे छोड़कर चला गया तो वो कभी मेरा था ही नहीं ।' ये कहकर जया मुस्कुराती हैं ।
4 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
जया से पूछा गया कि क्या अपने पति के अफेयर की खबर सुनकर आप परेशान हुई थीं? इस पर जया कहती हैं, 'हम इंसान हैं और रिएक्ट तो करते ही हैं । अगर हम नकारात्मक बात बोल सकते हैं तो सकारात्मक भी बोल सकते हैं । हमें एक बार फिर से सारी चीजें पता कर लेना जरूरी है । समय हर जख्म भर देता है । अगर हम दुखी हैं तो दुखी हैं और खुश हैं तो खुश हैं ।'
जया से ये भी पूछा गया कि अमिताभ और रेखा के अफेयर की खबर में कोई सच्चाई है या ये सिर्फ अफवाह है । इस पर जया ने कहा, 'ये सच ही होगा । वो आजकल कहीं और हैं । एक कपल के तौर पर दर्शक उन्हें पसंद करते हैं । अमिताभ का नाम उनकी कई कोस्टार्स के साथ जुड़ा है । अगर सबके साथ ये सच होता तो हमारी जिंदगी नर्क हो जाती ।'