बॉलीवुड की गलियों में आए दिन दोस्ती होती है और आए दिन नए रिश्ते बन जाते हैं। कभी दिल टूटते हैं तो कभी दिल जुड़ भी जाते हैं। ऐसे ही इन दिनों खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर भी एक दूसरे के कुछ ज्यादा ही करीब होते जा रहे हैं। हाल ही में कार्तिक और जान्हवी को गोवा में एक साथ देखा गया। बता दें कि दोनों फिल्म 'दोस्ताना-2' में साथ काम करते नजर आने वाले हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्तिक और जान्हवी एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जबरदस्त वायरल हो रही है।
2 of 5
जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
बता दें कि कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कार्तिक सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहने नजर आ रहे हैं जबकि जान्हवी कपूर ने ट्राउजर्स के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ है। तस्वीर में दोनों एक्टर्स एक दूसरे के काफी करीब खड़े नजर आ रहे हैं।
3 of 5
कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गौरतलब है कि कार्तिक और जान्हवी को मनीष मल्होत्रा की न्यू ईयर पार्टी में भी साथ देखा गया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इनकी नजदीकियां बढ़ती दिख रही है। दरअसल हाल ही में कार्तिक ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- इस मुस्कराहट से ज्यादा संक्रामक आखिर क्या हो सकता है? इसके जवाब में जान्हवी कपूर ने लिखा था- कोरोना। अब फैंस को इन दोनों स्टार्स की प्यारी प्यारी बातें काफी पसंद आ रही है।
4 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बता दें कि कुछ समय पहले तक कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की डेटिंग की खबरें भी चर्चा में थीं। दरअसल सारा अली खान ने 'कॉफी विद करण' शो में खुलकर बोल दिया था कि वो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। इसके बाद कार्तिक तक इस बात को मीडिया ने पहुंचाया था। ये ही वजह थी कि दोनों की केमेस्ट्री देखकर इम्तियाज अली ने उन्हें फिल्म 'लव आज कल' में कास्ट कर लिया था।
5 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। वहीं इसके कुछ समय बाद खबर सामने आई थी कि सारा और कार्तिक ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही इस कपल को साथ देखकर खुश होने वाले फैंस की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। वहीं अब सारा के बाद कार्तिक जान्हवी के करीब होते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों बहुत जल्द फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं ऐसे में फैंस इस नई जोड़ी को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए बेकरार है। बता दें कि 'दोस्ताना 'के अलावा कार्तिक 'भुल भुलैया 2' में भी नजर आएंगे।