फिल्म निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स इन दिनों हर रोज किसी न किसी बात को लेकर खबरों में बनी ही रहती है। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' शुरू हो चुकी है। अक्षय की फिल्म 'पृथ्वीराज' के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ और मंगलवार को मशहूर फ्रेंचाइजी 'धूम' को लेकर एक साथ तमाम चर्चाएं शुरू हो गईं। यशराज फिलम्स ने इस बात की पुष्टि तो की है कि इस बारे में काम चल रहा है लेकिन फिल्म ‘धूम 4’ की कहानी किस करवट बैठेगी, सारा खेल इसके बाद शुरू होगा। उससे पहले जो कुछ भी लोग कह रहे हैं, सब अनुमान से ज्यादा कुछ नहीं है।
2 of 5
फिल्म- धूम
- फोटो : अमर उजाल आर्काइव, मुंबई
आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्म 'धूम 4' को लेकर अरसे से उत्साहित हैं। फिल्म में उनके भाई उदय चोपड़ा भी अभिषेक बच्चन के साथ दिखते हैं, लेकिन फिल्म की चर्चा हर बार इसके विलेन को लेकर होती है। पहली ‘धूम’ में जॉन अब्राहम को एक पहाड़ की चोटी से कूदते दिखाया गया था, अब चर्चा है कि ‘धूम 4’ में जॉन एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ सकते हैं। वह इन दिनों यशराज फिल्म्स की शाहरुख के साथ बन रही फिल्म ‘पठान’ की तैयारी पहले से कर रहे हैं।
3 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में एक झलक ऋतिक रोशन की भी दिखने की उम्मीद है। ऋतिक ने यशराज फिल्म्स में एंट्री ‘धूम 2’ से ही ली थी, जिसमें वह ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए थे। इस बार कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या की जगह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लेने वाली हैं। ‘धूम 3’ में आमिर खान विलेन बने थे। बताते हैं कि इस बारे में प्रियंका चोपड़ा से भी बातचीत शुरू हुई थी लेकिन ये बातचीत किसे सिरे तक नहीं पहुंच सकी।
4 of 5
यशराज फिल्म्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां गौरतलब है कि अपने संस्थापक यश चोपड़ा के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स ने अपनी स्थापना के 50 साल पूरे होने के जश्न का आगाज किया था। इसकी शुरूआत कंपनी का नया लोगो जारी होने से हुई, तब से अब तक जश्न का कोई दूसरा पहलू अब तक सामने नहीं आया है।
5 of 5
यशराज फिल्म्स
- फोटो : ट्विटर
कंपनी ने अपनी साल 2021 की स्लेट भी घोषित कर दी है लेकिन इस लिस्ट में वे फिल्में ही शामिल हैं जो या तो बन चुकी हैं या फिर पहले से निर्माणाधीन हैं। साल 2021 में जिन फिल्मों की शूटिंग शुरू होने वाली है, उन फिल्मों की लिस्ट यशराज फिल्म्स ने अब तक घोषित नहीं की है।