अपने बजरंगी भाईजान यानि सलमान की जिंदगी में जब सब ठीक चल रहा होता है तभी कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है। ख़बर आ रही है कि भाई की दुल्हनिया ही नाराज हो गई हैं। अब लूलिया और सलमान में नजदीकियां नहीं दूरियां बढ़ रही हैं।
2 of 7
यूलिया वंतूर और सलमान खान
ख़बरों के मुताबिक लूलिया सलमान से इस बात को लेकर नाराज हैं कि सलमान ने अपना 'वादा' तोड़ा।
ख़बरों की मानें तो लूलिया वंतूर और सलमान के बीच फिर से कैटरीना कैफ आ गई हैं। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे हुई कैटरीना की सलमान की जिंदगी में वापसी।
लूलिया की पहली समस्या ये है कि 'टाइगर' फिर से जिंदा हो गया है। उसे डर सताने लगा है कि कहीं सलमान का कैटरीना के प्रति प्यार भी फिर से 'जिंदा' न हो जाए। दरअसल, सलमान खान और कटरीना कैफ 'टाइगर जिंदा है' में फिर से साथ दिखेंगे।
सूत्र बताते हैं कि लूलिया को ज्यादा चिंता इसीलिए भी है कि कैटरीना और रणबीर का ब्रेक अप हो चुका है।