कहते हैं प्यार एक बार होता है...लेकिन कभी कभी खुदा इतना मेहरबान होता है कि जिंदगी में दूसरी बार भी मोहब्बत हो जाती है। अमर उजाला की 'इश्क विश्क' सीरीज में आज हम आपको ऐसे ही एक शख्स की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे दो बच्चों के पिता बनने और पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद एक बार फिर से इश्क हुआ। सही समझे आप, हम किसी और की नहीं बल्कि छोटे नवाब और पटौदी खानदान के चिराग सैफ अली खान की ही बात कर रहे हैं। लेकिन, यहां हम उनकी और करीना कपूर की प्रेम कहानी नहीं, बल्कि करीना से पहले और अमृता के बाद शुरू हुई अनसुनी दास्तां के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 6
सैफ अली खान - अमृता सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी जवानी के दिनों में पीछे गर्दन तक लम्बे बालों से बिजलियां गिराने वाले सैफ अली खान का नाम तो यूं कई महिलाओं के साथ जुड़ा, लेकिन पहली बार दिल अपने से कई साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह पर आकर ठिठक गया। नजरें मिली और बस एक बिजली के कड़कने भर की देरी थी कि अमृता सिंह भी अपने से छोटे सैफ पर दिल हार गईं। दोनों एक दूसरे के हो गए। सैफ आशिक से पिता बने। लेकिन हाय रे सितम, वो मोहब्बत ही क्या जिसकी किस्मत में मुकम्मल होना न लिखा हो। शादी के 13 साल बाद साल 2004 में दोनों ने एक दूसरे से अलग हो गए।
3 of 6
रोजा, सारा अली खान, सैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलकश छोटे नवाब एक बार फिर प्यार की तलाश में निकले, इस बार उनकी नजरें की इटालियन मॉडल रोज़ा कैटलानो के साथ टकराईं। दोनों ने एक दूसरे को जो देखा, देखते ही रह गए । मोहब्बत का यह सिलसिला बढ़ा और बढ़ता ही चला गया। सैफ और रोजा अक्सर मिलने लगे और इधर इस नए बने जोड़े के किस्सो के फैलने की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी। बात चूंकि सैफ की लव स्टोरी की थी तो हेडलाइन्स तो बननी ही । और बनी भी, दोनों के लव अफेयर्स ने बॉलीवुड के गलियारों में खूब चर्चा बटोरी।
4 of 6
सैफ अली खान - रोजा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रोजा एक स्विस मॉडल थी और उनका जन्म इटली में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ और रोजा की मुलाकात केन्या में हुई थी। रोजा वहां अपने एक सोशल प्रोजेक्ट के सिलसिले में रह रही थीं और इसी दौरान उनकी नजरें सैफ से टकराईं और निगाहें चार हो गईं। प्यार जब परवान चढ़ा तो सात समंदर की दूरी भी रास्ते का रोड़ा नहीं बन पाई और रोजा मुम्बई आ गईं।
5 of 6
सैफ अली खान - रोजा
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों लिव इन में रहने लगे, पार्टी और सोशल गैदरिंग्स में एक साथ देखे जाने लगे। लेकिन दोनों का यह साथ ज्यादा वक्त तक नहीं चल सका। 2007 में दोनों ने अपनी राहे जुदा कर लीं। सैफ ने अपने इस अफेयर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोला, लेकिन मीडिया से बातचीत के दौरान रोजा ने बताया कि उन्हें भारत आने के बाद पता चला था कि सैफ तलाकशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं, यही नहीं सैफ के मूड स्विंग की समस्या से भी वह काफी परेशान थीं।