फिल्म इंडस्ट्री में संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में वह रितेश देशमुख और वरुण शर्मा के शो 'केस तो बनता है' में पहुंचे थे। इस एपिसोड में संजू पर कई इल्जाम लगाए गए। वहीं एक्टर ने भी अपने अंदाज में इन सभी इल्जामों का खुलकर जवाब दिया।
Tanaav Trailer: कश्मीर के हालातों को बयां करती वेब सीरीज ‘तनाव’ का ट्रेलर जारी, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
2 of 4
केस तो बनता है
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संजय पुराने दिनों को याद करते हुए बहुत ही साफगोई से उन मुश्किल भरे पलों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। फैंस को संजू बाबा का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने विजय देवरकोंडा को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया एक्टर का रिलेशनशिप स्टेटस
3 of 4
केस तो बनता है
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि शो में जज की कुर्सी पर बैठीं कुशा कपिला संजय दत्त से पूछती नजर आ रही हैं कि संजू आप पर जितने भी इल्जाम लगे हैं वो सभी अतरंगी हैं अपनी सफाई में आप कुछ कहना चाहेंगे? इस पर संजय दत्त कहते हैं कि पहली बार ऐसा हुआ है जब कोर्ट में मुझ पर फनी इल्जाम लगे हैं। इससे पहले मुझ पर हमेशा नॉन फनी इल्जाम ही लगते रहे हैं। इसके आगे संजय कहते हैं कि उस समय मेरी वाट लग गई थी। इस वीडियो क्लिप में संजय लगे रहो मुन्ना भाई की एक्टिंग करते हुए भी दिखते हैं।
Merry Christmas: क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी कटरीना की फिल्म, अगले साल 20 साल पूरे होने के जश्न की तैयारी
4 of 4
केस तो बनता है
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ध्रुव सरजा की कन्नड़ फिल्म, 'केडी - द डेविल' में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म से पहले उन्हें 'केजीएफ चैप्टर 2' में भी देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ 'शमशेरा' में भी नजर आए थे।
Karanvir Bohra: करणवीर बोहरा पर भारी पड़ा कैमरे के सामने पूनम पांडे संग रोमांस, लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी