'कबीर सिंह' देख इमोशनल हुए शाहिद के भाई ईशान, सोशल मीडिया पर लिखी मन की बात
ईशान ने शाहिद के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है- 'आज मेरे बड़े भाई के लिए मैं बहुत खुश हूं। वह हमेशा मेरे लिए एक अच्छे इंसान का शानदार उदाहरण रहे हैं। ये मुझे चकित करता है कि आप इस तरह के सबसे जटिल, खोए हुए और कठिन कैरेक्टर्स को इतने अच्छे से निभा सकते हैं। जबकि घर पर सबसे अधिक फोकस्ड, लविंग और जिम्मेदार इंसान हैं। मुझे ये दिखाने के लिए धन्यवाद कि एक जिम्मेदार बेटा, पिता, पति और भाई होने का क्या मतलब है।'
A post shared by Ishaan (@ishaankhatter) on
गौरतलब है कि इससे पहले शाहिद कपूर बत्ती गुल मीटर चालू (2018) में नजर आए थे जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर, दिव्येंदु शर्मा और यामी गौतम भी दिखे थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन शाहिद ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। वहीं उससे पहले फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ शाहिद ने अपना दमखम दिखाया था।