मसान का दीपक, जुबान का दिलशेर, रमन राघव 2.0 का राघव और लव पर स्क्वायर फुट का संजय बनने के बाद राजी का इकबाल सैयद बनकर मशहूर हो चुका है। जी हां बात हो रही है अभिनेता विकी कौशल की, जो कामयाबी का जश्न मनाते इस बार अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में नजर आए।
2 of 6
परिवार के साथ विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
लस्ट स्टोरीज के पारस को भी सब खूब पहचानते हैं और संजू के कमली और मनमर्जियां के विकी संधू को भी। लेकिन विकी कौशल का असल धमाका है मेरज विहान सिंह शेरगिल का फिल्म उरी का किरदार। इन दिनों एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे विकी अपनी इस बिज़ीनेस का असर अपने परिवार पर नहीं आने दे रहे हैं।
3 of 6
परिवार के साथ विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अपने बिजी शेड्यूल से हर हफ्ते समय निकाल वह अपने परिवार के साथ एक न एक आउटिंग पर जाते ही हैं। यहां भी विकी कौशल ऐसी ही एक फैमिली आउंटिंग पर नज़र आ रहे हैं।
4 of 6
भाई सनी कौशल के साथ विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
विकी यहां अपने भाई अभिनेता सनी कौशल और अपने मशहूर स्टंट निर्देशक पिता शाम कौशल के साथ लंच करने पहुंचे हैं। साथ में मां वीना कौशल भी हैं। विकी के पिता के चेहरे का तेज देख आप तय कर सकते हैं कि वह इन दिनों कितने संतुष्ट हैं। आजकल लड़कियों के फेवरेट चल रहे विक्की द माचो मैन यहां भी गज़ब ढा रहे हैं। काली टी शर्ट व नीचे डेनिम की जीन्स पहने विकी कैजुअली फैशनेबल लग रहे हैं।
5 of 6
भाई सनी कौशल के साथ विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वहीं इनके भाई पर गौर करें तो सनी कौशल भी अपने भाई विकी को कॉन्ट्रास्ट दे रहे हैं। ऊपर सफेद टी शर्ट और नीचे काली जीन्स पहने सनी भी काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। विकी की सक्सेस के बाद से ही सनी के सितारे भी बुलंदियों पर हैं। इन दिनों यह भी अपने भाई की तरह एक साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं।