बॉलीवुड के दो स्टार किड चोरी छिपे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि ये भी सच है कि दोनों एक ही साथ बॉलीवुड में
एंट्री करने वाले हैं। उनकी तस्वीरें सामने आ गई हैं।
दरअसल अभिनेता पंकज कपूर के बेटे और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और बॉलीवुड की 'हवा हवाई' अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये पहली बार नहीं है कि दोनों स्टार किड एक साथ दिखे हैं। इससे पहली भी ईशान और जाह्नवी कई बार डेट पर गए हैं।

दोनों स्टार किड की इस डेट की बात करें तो ईशान ब्लैक रंग की टी-शर्ट और ब्लैक रंग के जूतों के साथ स्पोर्ट्स लुक में दिख रहे थे। उनकी ड्रेस से लग रहा था कि वो जिम के बाद जाह्ववी से मिलने गए थे। वहीं जाह्नवी लैवेंडर रंग की वन पीस ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
आपको बता दें कि ईशान खट्टर बॉलीवुड में फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' से डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस मालविका मोहनन हैं जो असल में मलयालम एक्ट्रेस हैं। वहीं जाह्नवी और इशान खट्टर एक साथ मराठी फिल्म 'सैराट' के हिंदी रिमेक में दिखेंगे।