श्रीदेवी की लाडली बेटी
जाह्नवी कपूर अब अपनी मां से भी ज्यादा फेमस हो गई हैं। आजकल श्रीदेवी की खबरें कम आती हैं और जाह्नवी सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब फिर
श्रीदेवी अपनी बेटी के बार में कुछ ऐसा बोल गईं जिससे जाह्नवी चर्चा का कारण बन गई हैं।
श्रीदेवी ने जाह्नवी को लेकर कहा है कि वो अब पब्लिक फीगर बन गई हैं इसलिए उन्हें इतनी अटेंशन मिल रही है। यही कारण है कि श्रीदेवी अपनी बेटी के बारे में कुछ भी लिखे जाने को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि जाह्नवी ने ये करियर अपनी मर्जी से चुना है और अब उन्हें ये सब देखना पड़ेगा।
इतना ही नहीं, श्रीदेवी ने उस खबर को लेकर भी सफाई दी है जिसमें कहा गया था कि जाह्नवी रणबीर कपूर का पीछा कर रही थीं। कुछ दिनों पहले ये खबरें आईं थीं कि करण जौहर की पार्टी में रणबीर को स्टॉक कर रही थीं और उनसे घुलने-मिलने की पूरी कोशिश कर रही थीं। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि जाह्नवी रणबीर के साथ नहीं बल्कि डायरेक्टर गौरी शिंदे के साथ थीं।
आखिर श्रीदेवी के बार-बार बेटी पर यूं बयान देने का कारण क्या है? इससे तो ऐसा ही लगता है कि वो खुद उन्हें सुर्खियों में रखना चाहती हैं। इससे पहले भी उन्होंने जाहन्वी की शादी को लेकर बयान दिया था। जाह्नवी ने तो अभी बॉलीवुड में डेब्यू तक नहीं किया था और श्रीदेवी को अभी से उनकी शादी की चिंता सताने लगी है।
श्रीदेवी ने कहा था कि उन्हें जाह्नवी को फिल्मों में देखने से ज्यादा दुल्हन बने देखने में ज्यादा खुशी होगी। अब ऐसे बयानों से कोई क्या मतलब निकाले। एक तरफ वो उन्हें खुद ही मीडिया में एक्सपोज कर रही हैं वहीं दूसरी ओर उनपर हर बार सफाई भी दे रही हैं।