फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल 12: अरुणिता की गायिकी से खुश हुईं सोनू कक्कड़, दिया ये खास तोहफा

Sat, 19 Jun 2021 11:22 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 19 Jun 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Indian idol 12 sonu kakkar impressed by arunita kanjilal performance give her a special gift
सोनू कक्कड़, अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

इंडियन आइडल शो इतने सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। साल 2004 में इस शो की शुरुआत हुई थी, आज ये शो और साथ ही इसमें हिस्सा लेने वाले कई प्रतियोगी घर-घर में मशहूर हैं। हर साल की तरह इस साल भी इंडियन आइडल के नए सीजन में कई ऐसे प्रतियोगी आए, जिन्होंने सबका दिल जीत लिया। इन्हीं में से एक प्रतियोगी हैं अरुणिता कांजीलाल। अरुणिता इस सीजन की सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी हैं। वे जब भी स्टेज पर उतरती हैं तो उनकी सिंगिंग से हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। सोशल मीडिया पर उनके गानों को प्रशंसक बार-बार सुनते हैं, वहीं जब वो परफॉरमेंस देती हैं तो जज भी उनके लिए खड़े होकर ताली बजाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ, जहां उन्हें शो में नई जज बनकर आईं सोनू कक्कड़ ने एक खास तोहफा दिया।



नई जज बनकर आईं सोनू कक्कड़

सोनू कक्कड़ की छोटी बहन नेहा कक्कड़ इस शो में जज के रूप में नजर आ रही थीं। लेकिन पिछले कुछ समय से वो शो से गायब हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश के बाद नेहा भी शो में अपनी वापसी करने वाली हैं, लेकिन कब ये अब तक किसी को नहीं पता। नेहा की जगह फिलहाल सोनू कक्कड़ शो में हिमेश रेशमिया और अनु मलिक के साथ मिलकर जज की कुर्सी संभाल रही हैं। सोनू कक्कड़ भी पेशे से एक सिंगर हैं। जज बनकर आईं सोनू अरुणिता की परफॉरमेंस देखने के बाद खुद को रोक नहीं पाईं और स्टेज पर जाकर उन्हें खास सम्मान दिया।

Indian idol 12 sonu kakkar impressed by arunita kanjilal performance give her a special gift
सोनू कक्कड़ - फोटो : Instagram

सोनू कक्कड़ ने दी देवी मां की दी चुनरी

अरुणिता की आवाज सुनने के बाद सोनू कक्कड़ इतनी अधिक प्रभावित हुईं कि उन्होंने स्टेज पर जाकर उन्हें देवी मां की चुनरी भेंट के रूप में दी। सोनू ने न सिर्फ उन्हें माता की चुनरी भेंट की बल्कि खोलकर वह उन्हें पहनाई भी। अरुणिता की परफॉरमेंस के बारे में सोनू कक्कड़ ने कहा, 'ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इंडियन आइडल जैसे इस खास मंच पर इस तरह की प्रतिभाशाली सिंगर को सुनने का मौका मिला। मैं तुम्हारी परफॉरमेंस से बहुत खुश हूं। आपकी आवाज बहुत ही खूबसूरत है और भविष्य के लिए आपको बहुत सारी शुभकामनाएं। आपकी प्रतिभा के लिए मेरी तरफ से माता की चुनरी मैं आपको भेंट में देना चाहती हूं।'

Indian idol 12 sonu kakkar impressed by arunita kanjilal performance give her a special gift
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

देवी मां की चुनरी पाकर भावुक हुईं अरुणिता

अरुणिता सोनू कक्कड़ की तरफ से इस भेंट को पाकर काफी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'सोनू मैम की तरफ से इस भेंट को पाकर मैं बहुत भावुक हो गईं हूं। इंडियन आइडल ने मुझे वो सिंगर बनाया है जो आज मैं हूं। मैं सभी जजों की और प्रशंसकों की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे हमेशा प्यार, सम्मान और अपना सहयोग दिया है। सोनू मैम से माता की चुनरी पाकर मैं बहुत ही धन्य हूं। मैं आशा करती हूं कि मैं हमेशा इसी तरह इस मंच पर गाने गाऊं और उन सभी गानों के साथ न्याय करूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian idol 12 sonu kakkar impressed by arunita kanjilal performance give her a special gift
सोनू कक्कड़ - फोटो : Instagram

खास अतिथि बनकर आईं सोनू कक्कड़ हुईं थी ट्रोल

इंडियन आइडल का ये सीजन काफी मुसीबतों से भरा रहा। जज से लेकर प्रतियोगियों तक दर्शकों को अगर कोई पसंद नहीं आया तो उन्होंने उसकी जमकर आलोचना की। इसी शो में ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं सोनू कक्कड़। सोनू कक्कड़ इससे पहले इसी शो में खास अतिथि बनकर पहुंची थीं, जहां उन्होंने स्टेज पर 'मेरे रश्के कमर' गाना गाया था। उनका ये गाना वहां पर मौजूद लोगों को भले ही पसंद आया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को सोनू की आवाज में ये गाना बिलकुल नहीं भाया। जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों की काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Indian idol 12 sonu kakkar impressed by arunita kanjilal performance give her a special gift
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram

अरुणिता और पवनदीप राजन है इस साल के लोकप्रिय प्रतियोगी 

इस सिंगिंग शो में वैसे तो हर किसी ने आकर खुद की एक पहचान बनाई है, लेकिन दर्शकों के दिलों को जो सबसे अधिक भाए वो हैं अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन। ये दोनों इस साल के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगी सिंगर हैं। इनके गाने सुनने के बाद शो के जजों से तो इनको तारीफ मिलती है, लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी लोग इन दोनों ही कंटेस्टेंट को अपना पूरा सहयोग देते हैं। इनके गाने यूट्यूब पर लाखों बार देखे जा चुके हैं। इनकी केमिस्ट्री भी दर्शकों को बहुत पसंद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed